Move to Jagran APP

मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

मकर संक्रांति पूरे आस्था व श्रद्धा के साथ मनाई गई। मंगलवार को श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में आस्था में की डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य किया। शहर से लेकर गांव तक उत्सव सरीखा माहौल था। नगर में दिन भर मेला लगा रहा है। बच्चों ने पंतग उड़ाकर संक्रांति का आंनद उठाया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 11:53 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 11:53 PM (IST)
मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

देवरिया : मकर संक्रांति पूरे आस्था व श्रद्धा के साथ मनाई गई। मंगलवार को श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में आस्था में की डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य किया। शहर से लेकर गांव तक उत्सव सरीखा माहौल था। नगर में दिन भर मेला लगा रहा है। बच्चों ने पंतग उड़ाकर संक्रांति का आंनद उठाया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

loksabha election banner

बरहज में सरयू स्नान का विशेष महत्व है। दूर-दराज के लोग स्नान के लिए सोमवार शाम को ही बरहज पहुंच गए। मंगलवार को तड़के करीब चार बजे नदी तट स्थित मंदिरों में पूजन-अर्चन व घंट घड़ियाल की आवाज से पूरा वातारण भक्तिमय हो गया। हर-हर महादेव की आवाज के साथ श्रद्धालुओं ने नदी में प्रवेश किया। स्नान का क्रम तीसरे पहर तक चलता रहा। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने खिचड़ी, तिल, गुड़, चूड़ा-दही के साथ लकड़ी व अग्नि दान किया। श्रद्धालुओं की भीड़ से नगर चहल-पहल रही। सौंदर्य प्रसाद, चाट, मिठाई व खिलौनों की दुकानों पर महिलाएं व बच्चों ने जमकर खरीदारी की। कपरवार संगम तट, महेन व पैना में श्रद्धालुओं ने नदी स्नान किया।

सलेमपुर संवाददाता के अनुसार श्रद्धालुओं ने विभिन्न जलाशयों व नदी घाटों पर स्नान, दान और पूजन अनुष्ठान किया। नदी घाटों पर स्नान करने वालों का सुबह से ही तांता लगा रहा। भागलपुर संवाददाता के अनुसार सरयू तट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की स्नान के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। स्नान करने के बाद दान पुण्य किया। महुआपाटन, आम घाट, कुशहरी, बैंकुठपुर, भटनी, गोरया घट, पटनवा पुल आदि स्थानों पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य अर्जित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.