पराली नहीं जलाने के लिए निकाली गई रैली
देवरिया के बनकटा में छात्रों ने किसानों को दी नसीहत।
देवरिया: श्री बब्बन सिंह इंटर कालेज रतसिया कोठी के छात्र-छात्राओं ने पराली नहीं जलाने के लिए जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य सुदामा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के सुबाष चंद्र बोस, लक्ष्मीबाई, शिवाजी व विवेकानंद इकाई ने भाग लिया।
रैली विद्यालय परिसर से होते हुए चंदाचक, ब्रह्मदेव चौराहा होते हुए भटवलिया तक गई। स्वयं सेवकों तथा सेविकाओं ने लोगों से पराली नहीं जलाने की अपील की। साथ ही पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण, मृदा प्रदूषण व वैश्विक तापक्रम में वृद्धि के बारे में जागरूक दी। संचालन कार्यक्रम अधिकारी कौशल कुमार सिंह व केदारनाथ तिवारी ने किया। वामिक अंसारी, अजित तिवारी, सोनू कुमार, गोविदा कुमार, मनीषा सिंह, अमीषा सिंह, नेहा रजक, नंदिनी यादव, सौम्या गुप्ता, अभिषेक यादव, विनीत कुमार, पूजा सिंह, विशाल कुशवाहा, आशुतोष कुमार, सोनम पांडेय आदि शामिल रहे।