Move to Jagran APP

देवरिया में मेधावियों को मिले पुरस्कार, खिले चेहरे

मुख्य अतिथि शिव अध्यात्म पीठ के संस्थापक संत स्वामी प्रभाकर ने कहा कि वाहन पर लटक कर यात्रा न करें।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 01:40 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 01:40 AM (IST)
देवरिया में मेधावियों को मिले पुरस्कार, खिले चेहरे
देवरिया में मेधावियों को मिले पुरस्कार, खिले चेहरे

देवरिया : सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत आदर्श नेहरू युवा चेतना केंद्र के तत्वावधान में शुक्रवार को सलेमपुर विकास खंड के आरएनयू एकेडमी मनिहारी में स्कूली बच्चों के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में पायल भारती, नम्रता भारती, सिद्धि उपाध्याय को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला।

loksabha election banner

इसके अलावा विशाल यादव, आरुषी मिश्रा, रूद्र उपाध्याय, गुंजन राव, प्रियंका भारती, प्रयाग कुमार,अंकित यादव, रजत उपाध्याय, मुस्कान, सोनी यादव, प्रिया भारती, अभिजीत यादव, रोहित यादव, आयुष यादव, अमन कुशवाहा, बसंत कुशवाहा, शीत कुशवाहा, सौम्या उपाध्याय, विशेष यादव, शिवम कुशवाहा एवं संगीता भारती को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजिल अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि शिव अध्यात्म पीठ के संस्थापक संत स्वामी प्रभाकर ने कहा कि वाहन पर लटक कर यात्रा न करें। बीच सड़क पर वाहन न रोंके। विशिष्ट अतिथि सौम्या पांडेय ने यातायात नियमों के अनुपालन के लिए शपथ दिलाई। प्रभारी समन्वयक आनंद राय ने कहा कि आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ इनका सख्ती से पालन करवाएं। राकेश द्विवेदी ने कहा कि यातायात नियमों की अनुपालना करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन आशुतोष द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम को अमरेंद्र कुमार उपाध्याय, अशोक कुमार, सचिन कुमार, गुंजन राय, सरिता तिवारी, राकेश कुमार आदि ने संबोधित किया।

24 जनवरी से मनाया जाएगा उत्तर प्रदेश दिवस

देवरिया: जिलाधिकारी अमित किशोर ने बताया कि प्रदेश का स्थापना दिवस उप्र दिवस के रूप में मनाया जाएगा। टाउनहाल स्थित आडिटोरियम में 24 से 26 जनवरी तक इसका आयोजन होगा। विभिन्न विभागों की तरफ से प्रदर्शनी, पुरस्कार, सम्मान, बेबिनार, सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। संबंधित सभी अधिकारियों को तैयारियों के लिए निर्देश दिए गए हैं। आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश महिला, युवा, किसान, सबका विकास सबका सम्मान विषय पर कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा। कलाकार, शिल्पकार, किसान, श्रमिक, महिलाएं, युवा सभी क्षेत्र के उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति शामिल होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.