Move to Jagran APP

महिला के घर पहुंचे एएसपी, गिरफ्तारी में लगी दो टीमें

विधवा महिला को जिदा जलाने की कोशिश से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आग बुझाने के चक्कर में महिला के नाबालिग बच्चों के हाथ भी झुलस गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 12:19 AM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 12:19 AM (IST)
महिला के घर पहुंचे एएसपी, गिरफ्तारी में लगी दो टीमें
महिला के घर पहुंचे एएसपी, गिरफ्तारी में लगी दो टीमें

देवरिया : विधवा महिला को जिदा जलाने की कोशिश से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आग बुझाने के चक्कर में महिला के नाबालिग बच्चों के हाथ भी झुलस गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस हरकत में आई। शनिवार दोपहर अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह, सीओ भाटपाररानी दिनेश यादव, एसओ भटनी अश्वनी राय सीधे विधवा महिला के घर पहुंचे। मौका-ए-वारदात का टीम ने मुआयना किया।

loksabha election banner

करीब एक वर्ष पहले पीड़ित महिला के पति की मौत हो गई। वह चार नाबालिग बच्चों के साथ गांव में रहती हैं। मजदूरी कर वह अपना काम करती है। शनिवार भोर में महिला दो नाबालिग बच्चों के साथ खेत की ओर गई थी। वारदात से पहले दोनों बच्चे सड़क पर थे। महिला खेत की ओर गई। जहां युवक पहले से घात लगाए थे। सूत्रों का कहना है कि आरोपित के जोर जबरदस्ती पर महिला ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद आरोपित ने उसे खेत में दौड़ा लिया। दोनों के बीच हाथापाई हुई। आग लगते ही बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद आरोपित फरार हो गया।

पुलिस ने गांव में करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ कर हकीकत जानने का प्रयास किया। पता चला कि आरोपित का घर महिला के घर से दूर है। पुलिस आरोपित का काल डिटेल खंगाल रही है। वह महिला से उम्र में छोटा है। वारदात से पहले भी उसे गांव में उसको कई बार देखा गया था। पेट्रोल से झुलसने के बाद महिला ने आरोपित युवक की पहचान कर गांववालों को जानकारी दी। पुलिस इस बिदु पर विवेचना को आगे बढ़ा रही है। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी राय ने कहा कि छानबीन चल रही है। महिला का बयान महत्वपूर्ण है। उसी आधार पर कार्रवाई होगी। आरोपित की तलाश में सीओ के साथ दो टीमें लगीं हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.