जिला जज एमसीए ट्रिब्यूनल बने अशोक कुमार सिंह
देवरिया के कुकुरघांटी गांव के निवासी हैं जिला जज।
By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Nov 2020 11:41 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2020 11:41 PM (IST)
देवरिया: भाटपाररानी के कुकुरघांटी गांव निवासी पूर्व सांसद हरिवंश सहाय के पुत्र अशोक कुमार सिंह गौतमबुद्धनगर के जिला जज मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल बनाए गए हैं। वह इसके पहले गौतमबुद्धनगर में ही एडीजे के पद पर कार्यरत थे। उनकी नियुक्ति वर्ष 1996 में मऊ जिले में अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर हुई। इसके बाद वह महराजगंज, हापुड़, इटावा, गौतमबुद्धनगर, कानपुर, गाजियाबाद, बलरामपुर आदि जिलों में तैनात रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें