यातायात नियम को दिखा रहे ठेंगा
नवंबर माह पुलिस विभाग के लिए खास है। यातायात जागरूकता के लिए एक दिन पहले रैली निकाली।
By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Nov 2019 10:44 PM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2019 10:44 PM (IST)
देवरिया: नवंबर माह पुलिस विभाग के लिए खास है। यातायात जागरूकता के लिए एक दिन पहले रैली निकाली। लेकिन एक दिन बाद ही जागरूकता की हवा निकल गई। वाहन चालक शहर में यातायात नियमों को ठेंगा दिखा कर वाहन सड़क पर वाहन दौड़ा रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण स्थान सुभाष चौक है। यहां यातायात पुलिस के जवानों की सर्वाधिक तैनाती है। शनिवार को भी पुलिस कर्मियों की तैनाती तो थी, लेकिन वह बिना हैलमेट वालों को नजरअंदाज करते रहे। एक-एक बाइक पर तीन से पांच लोग बैठ कर पुलिस के सामने ही जाते रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें