अखिलेश यादव ने वीडियो कॉल कर जनपद के लोगों का जाना हाल
-इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष के मोबाइल पर किया वीडियो काल जागरण संवाददाता
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 05:20 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 05:20 PM (IST)
देवरिया : सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय इलाहाबाद के छात्रसंघ अध्यक्ष उदय प्रताप यादव के मोबाइल पर वीडियो काल किया। साथ ही जिले का हाल जाना। सपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी असहायों और गरीबों के बारे में चिता करने वाले पार्टी है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता उनकी मदद के लिए तैयार रहें। वर्तमान में करीब पचास फीसदी लोगों की प्राइवेट नौकरी जा चुकी है। दुकानों का भी हाल खराब है। शो-रूम तो खुल रहे हैं लेकिन ग्राहक के नहीं आने से वह भी परेशान हैं। ऐसे में लोगों का नौकरी जाना स्वाभाविक है। छात्रसंघ अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को जरूरतमंदों की मदद करने को कहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें