Move to Jagran APP

कृषि मत्री ने बताई सरकार की उपलब्धियां

देवरिया में भाजपा नेताओं ने उपचुनाव में ताकत झोंक दी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 02:06 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 02:06 PM (IST)
कृषि मत्री ने बताई सरकार की उपलब्धियां
कृषि मत्री ने बताई सरकार की उपलब्धियां

देवरिया: कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही व राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद ने गुरुवार को विधानसभा उपचुनाव में लोगों से संवाद किया। कृषि मंत्री ने गौरी बाजार क्षेत्र के ग्राम कतौरा, बखरा आदि जगहों पर लोगों को सरकार की नीतियों व उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने बसडीला, रजला, भुजौली आदि जगहों पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, किसान सम्मान निधि योजना, वृद्धा पेंशन, उज्ज्वला गैस योजना आदि के बारे में बताया।

loksabha election banner

नए भारत का निर्माण मोदी सरकार का विजन

देवरिया: भाजपा के सिकंदरपुर विधायक संजय यादव ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार के शासन में चहुंमुखी विकास हो रहा है। केंद्र सरकार का देश के प्रति विजन है आत्मनिर्भर नए भारत का निर्माण। एक ऐसा भारत जो अपने दम पर खड़ा हो। सरकार इसे साकार करने में जुटी है। वह बैतालपुर के इटवा, भरौली गांव में जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कभी किसी ने कल्पना नहीं की थी कि गोरखपुर में एम्स खुलेगा। देवरिया में मेडिकल कालेज की स्थापना की जा रही है। भाजपा के घोसी विधायक विजय राजभर ने बौरडीह,जंगल सहजौली, बोडिया अनंत, सेमरही ग्राम सभाओं में संवाद कायम किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.