Move to Jagran APP

एडीएम के आश्वासन पर माने नपाकर्मी, हड़ताल समाप्त

साथी कर्मचारी की पिटाई से आक्रोशित नपा कर्मियों का आंदोलन दूसरे दिन शुक्रवार को दोपहर तक चला। अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व/प्रभारी अधिशासी अधिकारी सीताराम गुप्त के आश्वासन पर समाप्त पर हुआ।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Sep 2018 11:24 PM (IST)Updated: Fri, 28 Sep 2018 11:24 PM (IST)
एडीएम के आश्वासन पर माने नपाकर्मी, हड़ताल समाप्त
एडीएम के आश्वासन पर माने नपाकर्मी, हड़ताल समाप्त

देवरिया: साथी कर्मचारी की पिटाई से आक्रोशित नपा कर्मियों का आंदोलन दूसरे दिन शुक्रवार को दोपहर तक चला। अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व/प्रभारी अधिशासी अधिकारी सीताराम गुप्त के आश्वासन पर समाप्त पर हुआ। एडीएम ने दोषी सभासद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का भरोसा कर्मचारियों को दिया है। हड़ताल समाप्त होने पर 36 घंटे बाद सड़कों से कूड़ा उठाया गया।

loksabha election banner

तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह दस बजे नपा कर्मी गांधी प्रतिमा के निकट धरने पर बैठ गए। दोपहर को एडीएम नपा कार्यालय पहुंचे। कर्मचारी नेता कमलेश्वर ¨सह, नागेन्द्र ¨सह, विरेन्द्र बांसफोर व नीरज शुक्ल के बीच चली करीब दो घंटे तक वार्ता चली। कर्मचारी नेता आरोपित सभासद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। अपर जिलाधिकारी श्री गुप्त द्वारा मुकदमा दर्ज करने का कोतवाल को निर्देश दिए जाने के आश्वासन के बाद कर्मचारी आंदोलन समाप्त करने को राजी हुए।

एडीएम ने बताया कि दोषी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। हड़ताल के अवधि का किसी भी कर्मचारी का वेतन नहीं काटा जाएगा। साथ ही ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

इस दौरान नागेंद्र ¨सह, मकबूल अंसारी, पवन मणि, हरिशचंद्र, विरेंद्र बांसफोर, राकेश कुमार गौड़, शिवप्रताप ¨सह, मनोज कुमार, अशोक ¨सह, उदयभान उपाध्याय, शारदा शुक्ल, कमल कुशवाहा, विरेंद्र त्रिपाठी, पुरुषोत्तम ¨सह, कनक कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

-----

वाहन चालक को बैठाने की सूचना पर जुटे कर्मचारी

हड़ताल खत्म होने के बाद सभी कर्मचारी अपने कार्य पर चले गए। इसकी बीच मोबाइल के जरिए यह सूचना फेल गई कि कुछ सभासद जलकल में वाहन चालक मुकुरधुन को बैठाकर उसे तहरीर वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही जलकल में कर्मचारियों का जमावड़ा हो गया। इसके बाद सभासद वहां से चले गए। वाहन चालक ने बताया कि जब वह ट्रैक्टर लेने का जा रहा था तो कुछ सभासद मुझे अलग ले जाकर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहे थे। सफाई लिपिक पुरुषोत्तम ¨सह ने बताया कि पूरे मामले से संगठन के पदाधिकारियों को अवगत कराया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.