अभाविप कार्यकर्ताओं ने अखंड भारत के लिए ली शपथ
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सुभाष चौक पर अखंड भारत दिवस मनाया।
देवरिया: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सुभाष चौक पर अखंड भारत दिवस मनाया। इस दौरान भारत को अखंड रखने के लिए शपथ ली। सुभाष चौक पर आयोजित कार्यक्रम में भारत माता के चित्र के सामने दीप जलाकर एकता के सूत्र में पिरोने का संकल्प लिया। पूर्व जिला संयोजक शुभम त्रिपाठी ने कहा कि 14 अगस्त को विभाजनकारी ताकतों ने भारत को टुकड़ों में बांटने का कार्य किया। पाकिस्तान जैसा देश उभर कर सामने आया जो आज भारत के लिए सिरदर्द बना हुआ है। अखंड भारत की कल्पना तभी सिद्ध होगा जब हम युवा राष्ट्रवाद की विचारधारा को मजबूत करें। जिला संयोजक कृष्णकांत ने कहा कि विश्व गुरु बनाने का सपना तभी साकार होगा जब युवा अपने दायित्व को भलीभांति समझे और देशहित के लिए तत्पर व निष्ठावान होंगे। इस दौरान संगठन मंत्री आकाश ने भी अखंड भारत दिवस पर शपथ दिलाते हुए याद दिलाया कि छात्रशक्ति ही राष्ट्रशक्ति है। इस दौरान रविशंकर तिवारी, अमित तिवारी, कुणाल ¨सह, शेखर, अंबरीश, सौरभ, सचिन खरवार, सुधांशु रंजन मिश्र आदि मौजूद रहे।