महंगाई के विरोध में आप का प्रदर्शन
देवरिया के बरहज में आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 11:11 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 11:11 PM (IST)
देवरिया: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में बरहज तहसील परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित मांगपत्र उपजिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह को सौंपा।
जिलाध्यक्ष हरिनारायण चौहान ने कहा कि देश के लोगों की समस्याएं बढ़ती जा रही है। दैनिक उपयोग की सभी वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। जनता महंगाई से त्रस्त है। घनश्याम मिश्रा, विजय गुप्ता, अमित कुमार भारती, जमील अहमद, अशोक गुप्ता, सुरेंद्र प्रताप वर्मा, मनोज कुमार, रविन्द्र चौरसिया, अजय यादव,प्रहान आ•ाद शाह आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें