यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मणिपुर की घटना के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने देवरिया में किया प्रदर्शन, सुभाष चौक पर की नारेबाजी
मणिपुर की घटना को लेकर पूरे देश में आगल सुलग रही है। अलग-अलग शहरों व राज्यों में घटना के आरोपितों ...और पढ़ें

देवरिया, जागरण संवाददाता। मणिपुर में हुई घटना के विरोध में रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के सुभाष चौक पर प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र नायब तहसीलदार को सौंपा। इस दौरान आंदोलित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष हरिनारायण चौहान ने कहा कि मणिपुर की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। मणिपुर दो माह से जल रहा है, हिंसा में वहां 150 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है। महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा की घटनाएं दिल दहला देने वाली हैं।
नगर अध्यक्ष एडवोकेट अविनाश कुमार सिंह ने कहा कि देश में संविधान द्वारा स्थापित लोक कल्याणकारी राज्य की परिकल्पना इस सरकार में पूरी नहीं हो पा रही है। लोगों के लोकतांत्रिक हितों की रक्षा नहीं हो पा रही है। चारों तरफ अराजकता का माहौल है। जिला महासचिव मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि मणिपुर की सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए। जो सरकार महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे सकती उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष हरिनारायण, मनोज श्रीवास्तव, मणि यादव, राकेश कुमार तिवारी, लल्लन जसवाल, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
