पीपा पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
पीडब्लूडी ने इस वर्ष बीस दिसंबर को सरयू नदी पर पीपा शुरू कर दिया था। लेकिन पुल के दोनों तरफ रेलिग नहीं बन सका है।
देवरिया: बरहज के सरयू नदी पर बना पीपा पुल खतरे से खाली नहीं है। पुल पर बिछाई गई लोहे की प्लेट आड़ा तिरछा हो गई हैं। कई लोहे की प्लेट एक सिरे मुड़ गई हैं। पीपा पुल बनने के एक माह बाद भी रेलिग विहीन है। लोग दुर्घटनाओं की आशंका के बीच पीपा पुल से गुजरने को विवश हैं। विभागीय लापरवाही से यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
पीडब्लूडी ने इस वर्ष बीस दिसंबर को सरयू नदी पर पीपा शुरू कर दिया था। लेकिन पुल के दोनों तरफ रेलिग नहीं बन सका है। बिछाई गई लोहे की प्लेट अव्यवस्थित हो गई है। पीपा पुल में क्लैंप से गर्डर को कसते हैं। वाहनों के गुजरते समय गर्डर अपने स्थान से खिसक जाते हैं। करीब तीन सौ मीटर लंबे पुल के निर्माण में लोक निर्माण विभाग द्वारा मानक की अनदेखी की गयी है। पुल के बगल में रेलिग भी नहीं बनी है। शासन से पीपा पुल निर्माण के लिए हर वर्ष लाखों का बजट आता है। इस पुल पर यातायात का बड़ा दबाव रहता है। प्रतिदिन हजारों से ज्यादा लोग व वाहन पुल से गुजरते हैं। सहायक अभियंता अखिलेश ने बताया कि विभाग में मजदूर कम हैं। निजी मजदूरों से कार्य कराना पड़ रहा है। एक दो दिन में मजदूरों की व्यवस्था कर पुल का सभी कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान
देवरिया: बनकटा थाना क्षेत्र के कुरमौली गांव के समीप रेलवे लाइन पर एक युवक ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी । किसी ने सूचना पुलिस को दी, मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्वजन शव लेकर चले गए और अंतिम संस्कार कर दिए। थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि सूचना पर पुलिस गई थी, उसके पहले ही शव गायब कर दिया गया था। साइकिल सवार घायल
देवरिया: शहर के कसया रेलवे ढाला के समीप गुरुवार की रात एक ट्रक ने साइकिल सवार युवक को ठोकर मार दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। देर रात तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।
पति की पिटाई से आहत महिला की मौत
देवरिया : भटनी थाना क्षेत्र के मोतीपुर टिकैत में रामनरेश राय की पिटाई का सदमा उनकी पत्नी सुरसती देवी बर्दाश्त नही कर सकी। उनकी तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।