Move to Jagran APP

बार्डर पर पकड़ी गई 80 पेटी हरियाणा निर्मित शराब

चालक ने पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए जांच की तो नीचे की परत में हरियाणा निर्मित शराब लदी थी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Mar 2020 11:16 PM (IST)Updated: Fri, 20 Mar 2020 11:16 PM (IST)
बार्डर पर पकड़ी गई 80 पेटी हरियाणा निर्मित शराब
बार्डर पर पकड़ी गई 80 पेटी हरियाणा निर्मित शराब

देवरिया: लार पुलिस को शुक्रवार की दोपहर बड़ी सफलता हाथ लगी। हरियाणा से बिहार भेजी जा रही 80 पेटी हरियाणा निर्मित शराब पुलिस ने बरामद कर लिया। साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया।

loksabha election banner

बार्डर स्थित मेहरौना पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मी वाहन चेकिग कर रहे थे। इस बीच एक डीसीएम लार रोड की तरफ से पहुंची। उसे रोक कर पुलिस कर्मियों ने जांच शुरू की। चालक ने पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए जांच की तो नीचे की परत में हरियाणा निर्मित शराब लदी थी। पेटी की गिनती करने पर पता चला कि 80 पेटी शराब है। चालक राजीव कुमार सिंह पुत्र भगवती सिंह निवासी शर्मी, जामो, सुल्तानपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि पानीपत से वह सिवान के लिए शराब लेकर चला था। उसे 20 हजार रुपये मिलना था। प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी ने कहा कि शराब बरामद कर ली गई है। चालक के पास मिले मोबाइल नंबर के जरिये सरगना तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.