कलेक्ट्रेट व सिविल कोर्ट कर्मी समेत 77 पॉजिटिव
देवरिया कलेक्ट्रेट को एहतियात के तौर पर 10 सितंबर तक के लिए सील कर दिया गया है।
देवरिया: जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या को लेकर विभाग के माथे पर चिता की लकीरें हैं। बीआरडी मेडिकल कालेज से मंगलवार को कोरोना जांच रिपोर्ट आई। जिसमें 77 पॉजिटिव व 324 लोग निगेटिव पाए गए। जिले में संक्रमितों की संख्या 4615 हो गई है। 66 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 3641 हो गई है। एक्टिव केस 926 तथा कोरोना से मरने वालों की संख्या 48 है। संक्रमित मरीजों की सूची में कलेक्ट्रेट कर्मी व सिविल कोर्ट के कर्मचारी भी शामिल हैं। एहतियात के तौर पर 10 सितंबर तक के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय सील कर दिया गया है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरौरा में कोरोना की जांच की गई। यहां 3 पॉजिटिव मरीज पाए गए। सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने कहा कि 77 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
जिला अस्पताल में ट्रू नेट मशीन खराब, जांच प्रभावित
देवरिया: जिला अस्पताल की ट्रू नेट मशीन खराब हो गई है। जिससे जिला अस्पताल के सर्जरी के मरीजों सहित अन्य की कोरोना की जांच नहीं हो पा रही है। इसे लेकर परेशानी बढ़ गई है। जांच कराने आए लोगों को वापस जाना पड़ा।