55 की उम्र में चली गई प्रेमी संग
देवरिया में एक महिला जब अपने प्रेमी संग भाग गई तो उसकी विवाहित बेटी कोतवाली पहुंच गई तथा पुलिस से मां को खोजने की गुहार लगाई।
देवरिया: 55 वर्ष की वृद्ध महिला प्रेमी संग फरार हो गई है। इस मामले में विवाहित बेटी ने मां को लाने के लिए सोमवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। अब पुलिस सर्विलांस के जरिये प्रेमी युगल को तलाश रही है। हालांकि पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।
मामला सदर कोतवाली के एक गांव का है। महिला का गांव के ही एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उनका प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि वह घर छोड़कर फरार हो गए। महिला की विवाहिता बेटी कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। बेटी का आरोप है कि जिसके साथ उसकी मां गई है, वह अच्छा आदमी नहीं है। वह उसकी मां के साथ कोई अनहोनी भी कर सकता है। मां को भगाने में एक गांव की महिला ने भी सहयोग किया है। प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह ने कहा कि बरामदगी के लिए सर्विलांस का सहारा लिया जा रहा है। जल्द ही महिला को बरामद कर लिया जाएगा।