कोरोना पॉजिटिव के पाच नए केस मिले
देवरिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को 5 नए केस मिलने के साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 20 हो गई है।
देवरिया: जिले में कोरोना के पाच नए पॉजिटिव केस मिले हैं। यह सभी प्रवासी हैं। देर रात सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने बताया कि बीआरडी मेडिकल कालेज से आई रिपोर्ट में यह लोग पॉजिटिव पाए गए। सभी को उनके गांव के क्वारंटाइन सेंटर से आइसोलेशन वार्ड में लाया जा रहा है। पीड़ितों में आठ साल का एक बालक भी है। यह सभी मुंबई से आए हैं। जिले में संक्रमित लोगों की संख्या 20 हो गई है।
सीएमओ के मुताबिक पॉजिटिव पाए गए मरीजों में दो बढ़या बुजुर्ग, भगवतीपुर के एक मरीज की पहचान हुई है। दो बारे में जानकारी की जा रही है। आठ वर्षीय बालक बढ़या बुजुर्ग का है। इसी गांव की एक 15 वर्ष की किशोरी भी पीड़ितों में शामिल है। गांवों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है।