Move to Jagran APP

लॉकडाउन के उल्लंघन में 35 पर मुकदमा

देवरिया में बिना अनुमति बाइक से सड़क पर फर्राटा भर रहे लोगों पर सख्ती शुरू हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Apr 2020 09:45 PM (IST)Updated: Tue, 07 Apr 2020 09:45 PM (IST)
लॉकडाउन के उल्लंघन में 35 पर मुकदमा
लॉकडाउन के उल्लंघन में 35 पर मुकदमा

देवरिया: लॉकडाउन के बावजूद कुछ मनबढ़ वाहन चालक सड़क पर वाहन दौड़ा रहे हैं। मंगलवार को पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। 35 लोगों पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज कर वाहनों का एमबी एक्ट में चालान कर दिया।

loksabha election banner

शहर के सिविल लाइन चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने विजय बांसफोर निवासी रामनाथ देवरिया व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। यह एक ही बाइक पर तीन लोगों को ले जा रहे थे। उप निरीक्षक विपिन मलिक ने अनूप सिंह, दिविग्जय सिंह निवासी औराचौरी, शेषनाथ राजभर, रामविलास यादव निवासी रामपुर लाला थाना रामपुर कारखाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उप निरीक्षक अंजनी यादव ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें सुनील गुप्त, युगुल किशोर, नारद गुप्त, सुनीता देवी निवासी बसडीला व एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। रामपुर कारखाना पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जिसमें तरकुलवा के बंजरिया निवासी हंस, कन्हैया, सदर कोतवाली के भीमपुर निवासी अवधेश, अमित, कुशीनगर जनपद के पखरुखिया निवासी सुशीला, सरफराज, सदर कोतवाली के बैकुंठपुर निवासी रतन, विमल, सानूघाट निवासी मतिया देवी शामिल हैं। गौरीबाजार पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ लॉक डाउन तोड़ने का मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें हर्ष दुबे, उदयभान दुबे निवासी डमरभिषवा, विकास यादव, रामकिशुन यादव निवासी हरपुर शामिल हैं। रुद्रपुर उपनगर में लॉकडाउन उल्लंघन में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.