35 फीसद वाहनों पर फास्टैग नहीं
देवरिया में जागरूकता की कमी की कमी की वजह से टोल प्लाजा से गुजर रहे 60 से 65 फीसद वाहनों पर ही फास्टैग लगा है।
देवरिया : राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हेतिमपुर टोल प्लाजा से वाहन बिना फास्टैग के धड़ल्ले से गुजर रहे हैं। सरकार ने सभी वाहनों पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया है। फास्टैग के प्रति आम लोग जागरूक नहीं हैं, यही वजह है कि आज भी 35 फीसद वाहनों पर फास्टैग नहीं लगा है, जिससे इनको जाम से जूझना पड़ता है, वहीं समय भी अधिक लगता है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के हेतिमपुर स्थित टोल प्लाजा से प्रतिदिन हजारों वाहनों की आवाजाही है। इसमें 60 से 65 फीसद वाहन ऐसे हैं, जिसपर फास्टैग लगा हुआ है। शेष वाहनों पर फास्टैग लगाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन वाहन स्वामी ऐसा नहीं कर रहे हैं, जिसकी वजह से वाहन स्वामियों को टोल प्लाजा से गुजरने में अधिक समय लगता है। फास्टैग जिस वाहन पर लगे हैं। उस वाहन का रास्ता क्लीयर होता है। वाहन चौबीस घंटे में अप डाउन करते हैं तो उनको कैश बैक भी मिलता है। फास्टैग राष्ट्रीयकृत बैंक, टोल प्लाजा से खरीदा जा सकता है।
गौरतलब है कि देवरिया जिले में सिर्फ तीन किमी. राष्ट्रीय राजमार्ग है। लेकिन टोल प्लाजा कुशीनगर जिले की सीमा में है। थाना देवरिया जिले का रामपुर कारखाना है। दुर्घटना होने पर देवरिया पुलिस का हस्तक्षेप रहता है। वाहन स्वामी अभी जागरूक नहीं हुए हैं, जिसके चलते 60 से 75 फीसद वाहनों में ही फास्टैग लगा है। इसके प्रति वाहन स्वामियों में जागरूकता लानी होगी। तभी वाहन सौ फीसद फास्टैग हो पाएंगे।
अमित सिंह,
प्रबंधक, टोला प्लाजा, हेतिमपुर