Move to Jagran APP

सड़क जाम कर रहे सचिन नाइक समेत 28 कांग्रेसी गिरफ्तार

देवरिया के कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतर गए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2020 11:31 PM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 11:31 PM (IST)
सड़क जाम कर रहे सचिन नाइक समेत 28 कांग्रेसी गिरफ्तार
सड़क जाम कर रहे सचिन नाइक समेत 28 कांग्रेसी गिरफ्तार

देवरिया: हाथरस जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तार से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता देवरिया में सड़क पर उतर गए। मुख्य मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस से कांग्रेसियों की नोंकझोंक भी हुई। जिसके बाद पुलिस ने एसडीएम के आदेश पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन नाइक समेत 28 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया। देर शाम सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

loksabha election banner

शाम को प्रदेश प्रभारी सचिन नाइक के नेतृत्व में कांग्रेसी सुभाष चौक पर जाम कर दिए। यातायात उप निरीक्षक रामवृक्ष जाम हटाने पहुंचे तो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से नोकझोंक हो गई। एसडीएम सौरभ सिंह भी समझाने का प्रयास किए, लेकिन कांग्रेसी सड़क से उठने से मना कर दिए। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, भरत मणि, पूर्व प्रदेश सचिव रामजी गिरि, तारकेश्वर तिवारी, मुकुंद भाष्कर मणि, जयदीप त्रिपाठी, एपी, पुरुषोत्म सिंह, चुन्नू गिरि समेत 28 कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए। प्रदेश प्रभारी सचिन नाइक ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल हो गया है। बेटियां सुरक्षित नहीं है। अपराधी सरेआम घूम रहे हैं। लोकतंत्र नाम की कोई बात ही नहीं रह गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.