यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ईद पर सुरक्षा का होगा पुख्ता इंतजाम
देवरिया : सोमवार को ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। ईद के त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए

देवरिया : सोमवार को ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। ईद के त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस लिया है। देवरिया शहर के अलावा तीन और स्थानों पर पीएसी लगाई गई है। देवरिया के अलावा सलेमपुर में अग्निशमन कर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही दिन भर पुलिस टीम को गश्त करने का निर्देश दिया गया है।
ईद की तैयारी कई दिनों से चल रही थी, सोमवार की सुबह ईद की नमाज अदा की जाएगी। नमाज के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रविवार की शाम अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ ¨सहा दलबल के साथ शहर के ईदगाह व मस्जिदों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा ने बताया कि सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। शहर में अधिकारियों के साथ ही मोबाइल टीम, चौकी इंचार्ज भ्रमण करते रहेंगे। साथ ही यहां पीएसी भी तैनाती की गई है। रूट डायर्वजन भी किया गया है। बैतालपुर से सुबह छह बजे से ही बड़े वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। सलेमपुर के मझौलीराज, लार व मदनपुर में पीएसी तैनात की गई है। इसके अलावा स्पेशल क्राइम ब्रांच व क्राइम ब्रांच की टीम भी मदनपुर, मझौलीराज व लार में तैनात रहेगी। अराजकतत्वों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
