Move to Jagran APP

1060 लोगों की स्क्रीनिग, छह क्वारंटाइन

देवरिया में कोरोना संदिग्धों की जांच बुखार डेस्क पर हो रही है। रविवार को 135 लोगों की जांच की गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 May 2020 09:33 PM (IST)Updated: Sun, 10 May 2020 09:33 PM (IST)
1060 लोगों की स्क्रीनिग, छह क्वारंटाइन
1060 लोगों की स्क्रीनिग, छह क्वारंटाइन

देवरिया: महानगरों से आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिग लगातार जारी है। रविवार को जनपद में कुल 1060 लोगों की स्क्रीनिग स्वास्थ्य टीम ने की। इसके बाद छह लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया। इनमें से 135 लोगों की देवरिया जिला अस्पताल में बुखार डेस्क पर जांच की गई। कुछ में बुखार के लक्षण भी मिले।

loksabha election banner

गौरीबाजार संवाददाता के अनुसार बुलंदशहर, बरेली व हापुड जनपदों के अलावा स्पेशल ट्रेन से रात से ही लोगों का आना शुरू हो गया। शनिवार की रात दस बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक जनपद में कुल 46 बसें देवरिया आईं। इनमें 590 श्रमिक थे। जिनकी जांच गौरी बाजार के गौरी बुजुर्ग चेक प्वाइंट पर की गई। इनके अलावा निजी वाहनों से आने वालों की संख्या भी ज्यादा रही। यहां कुल 925 लोगों की थर्मल स्क्रीनिग की गई। हॉटस्पाट गांव में पसरा रहा सन्नाटा

रामपुर कारखाना क्षेत्र के हरैया में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद से ही गांव में प्रशासनिक चौकसी है। गांव को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। लोगों के आने-जाने पर पूरी तरह से रोक है। बीडीओ ओमप्रकाश व प्रभारी डा.ओपी सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य व सफाईकर्मियों की टीम तैनात है। गांव में सफाई करने के साथ ही स्क्रीनिग भी कराई जा रही है। गांव में बाहर से आए लोगों को क्वारंटाइन करा दिया गया है। व्यवस्था नहीं, आकाश तले गुजर रहा है दिन

रामपुर कारखाना नगर पंचायत में क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। एक विद्यालय में 23 लोग रखे गए हैं। लेकिन वहां कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में वह चारपाई बाहर डालकर रह रहे हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने नगर पंचायत अध्यक्ष से बात किये तो पल्ला झाड़ लिए। भाजपा नेता ने इसकी शिकायत एसडीएम व जोनल मजिस्ट्रेट रामपुर कारखाना संजीव उपाध्याय से किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.