नोटबंदी व जीएसटी पर भाजपा सरकार को घेरेगा अपना दल
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : अपना दल (कृष्णा गुट) का दो दिवसीय सम्मेलन मंगलवार को प्रभु श्रीराम
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : अपना दल (कृष्णा गुट) का दो दिवसीय सम्मेलन मंगलवार को प्रभु श्रीराम की तपोभूमि में शुरू हुआ। पहले दिन हुए प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में दस प्रस्ताव विभिन्न पदाधिकारियों ने रखे। नोटबंदी और जीएसटी पर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी की गई।
अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल और प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने दीप प्रज्जवलित कर दो दिवसीय पार्टी सम्मेलन का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर नोटबंदी, जीएसटी को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इससे देश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार बढ़ा है। तमाम लोगों के व्यापार चौपट हो गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि देश का किसान परेशान है। उसको उपज का उचित दाम नहीं मिल रहा है। सरकार आय दोगुनी करने की बात कर रही है लेकिन किसान बिजली पानी और खाद के लिए परेशान हैं। प्रदेश महासचिव महेंद्र ¨सह पटेल ने किसानों की दशा, फसल बीमा और कृषि ऋण पर प्रस्ताव रखा। कहा कि किसानों की जब तक तरक्की नहीं होगी, देश विकास नहीं कर सकता है। प्रदेश महासचिव अशोक पटेल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार को घेरा। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अल्का पटेल ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया। प्रदेश प्रवक्ता आरबी पटेल ने बताया कि बुधवार को सम्मेलन में भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा, आप सांसद संजय ¨सह और हार्दिक पटेल शामिल होंगे। इस मौके पर राजवन पटेल, ऊदल राजभर व अनिल पटेल, दिलीप पटेल, फूल ¨सह पटेल, गगन प्रकाश यादव, शीला गौड़, संतोष धूरिया, मोहनलाल फौजी रहे।