पुणे से नौकरी कर आए युवकी की करंट से मौत
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : कोतवाली की भरतकूप पुलिस चौकी क्षेत्र के मानपुर निवासी निरंजन या
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 05:32 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 05:32 PM (IST)
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : कोतवाली की भरतकूप पुलिस चौकी क्षेत्र के मानपुर निवासी निरंजन यादव (30) पुत्र हीरा लाल सुबह आठ बजे घर के कमरे में फर्राटा पंखा ठीक करते समय अचानक करंट की चपेट में आ गया। उसके कमरे में गिरने पर परिजनों के होश उड़ गए। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां साढ़े दस बजे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि उसकी एक साल पहले शादी हुई थी। वह पुणे में निजी कंपनी में नौकरी करता था। चार भाइयों में दूसरे नंबर का निरंजन हमेशा घर की आर्थिक तौर पर मदद करता था। अब उसकी मौत से सभी को गहरा झटका लगा है। उसकी छोटी बच्ची अनाथ हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें