Move to Jagran APP

यमुना पुल की टूटी रेलिग खतरनाक, हादसे का इंतजार

संवाद सहयोगी राजापुर (चित्रकूट) चित्रकूट से कौशांबी को जोड़ने वाले यमुना पुल की क्षतिग्रस्

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Apr 2019 06:28 PM (IST)Updated: Tue, 02 Apr 2019 06:24 AM (IST)
यमुना पुल की टूटी रेलिग खतरनाक, हादसे का इंतजार
यमुना पुल की टूटी रेलिग खतरनाक, हादसे का इंतजार

संवाद सहयोगी, राजापुर (चित्रकूट) : चित्रकूट से कौशांबी को जोड़ने वाले यमुना पुल की क्षतिग्रस्त रेलिग नहीं सुधरने से राहगीरों का खतरा बढ़ गया है। प्रतिदिन पुल से सैकड़ों की संख्या में बड़े-छोटे वाहनों के साथ ग्रामीण गुजरते हैं। पैदल टहलने वालों को भी समस्या हो रही है।

loksabha election banner

राजापुर इलाके में यमुना पुल पर तेज रफ्तार स्कार्पियो गिरने के कारण करीब दस फीट रेलिग 16 मार्च को टूट गई थी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने उसे बाहर निकाला था। इसके बाद से यह रेलिग टूटी पड़ी है। हादसे के बाद तीन-चार दिन तक बांस बंधा रहा। अब वह भी हट चुका है। प्रतिदिन मौरंग-गिट्टी और बालू लदे ट्रकों के साथ चार व दोपहिया वाहन 500 से अधिक गुजरते हैं। कस्बे के कैलाश चंद्र, लल्लू राम, श्याम बिहारी, राज कुमार ने बताया कि पुल पर प्रतिदिन वाहनों के गुजरने संग पैदल आवाजाही वालों को मुसीबत होती है। किसी भी समय हादसे की संभावना है। एसडीएम मऊ अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि जिम्मेदार अधिकारियों को पत्र लिखकर सूचना दी गई है। जल्द समस्या का निराकरण हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.