Move to Jagran APP

खाना बनाते समय महिला आग से झुलसी

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : खाना बनाते समय आग की चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से झुलस ग

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Aug 2018 05:22 PM (IST)Updated: Thu, 30 Aug 2018 05:22 PM (IST)
खाना बनाते समय महिला आग से झुलसी
खाना बनाते समय महिला आग से झुलसी

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : खाना बनाते समय आग की चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने नाजुक हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

loksabha election banner

कर्वी मुख्यालय के पास नई दुनिया मजरा कसहाई निवासी जगदीश प्रसाद की पत्नी राज कुमारी (35) गुरुवार सुबह खाना बना रही थीं। बेटी खुशबू के रोटी मांगने पर जल्दबाजी के चक्कर में अचानक साड़ी गैस की जलती आग से छू गई। इससे कुछ देर में आग की लपटों ने उनको घेर लिया। चीख सुनकर बेटी व आसपास के लोग दौड़ पड़े। किसी तरह आग बुझाई तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं। आनन फानन में एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक अभी तक परिजनों ने कोई जानकारी नहीं दी है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.