बीमारी के चलते महिला की मौत
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : बीमारी के चलते महिला की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई
By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Jun 2018 11:52 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jun 2018 11:52 PM (IST)
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : बीमारी के चलते महिला की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा। घटना मऊ थाना क्षेत्र के मऊ का पुरवा में हुई। बताया गया कि 20-22 साल पहले विजयशंकर सविता छत्तीसगढ़ के भांटापारा से राजकुमारी को विवाह कर लाया था। राजकुमारी की तबियत खराब रहती थी। शुक्रवार को पेट दर्द होने पर उसे इलाज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतका का पति इलाज के दौरान अहिरी गांव में मजदूरी करने गया था। मृतका के पांच पुत्री व एक पुत्र है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें