Move to Jagran APP

Manikpur Chitrakoot UP Election Result : भाजपा के आनंद शुक्ला ने दर्ज की जीत, सपा के निर्भय को दी शिकस्त Chitrakoot News

Manikpur Chitrakoot UP Election Result 2019 मानिकपुर से भारतीय जनता पार्टी के आनंद शुक्ला की जीत से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

By AbhishekEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 08:35 AM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 05:00 PM (IST)
Manikpur Chitrakoot UP Election Result : भाजपा के आनंद शुक्ला ने दर्ज की जीत, सपा के निर्भय को दी शिकस्त Chitrakoot News
Manikpur Chitrakoot UP Election Result : भाजपा के आनंद शुक्ला ने दर्ज की जीत, सपा के निर्भय को दी शिकस्त Chitrakoot News

चित्रकूट, जेएनएन। मानिकपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना के बाद भाजपा के आनंद शुक्ला ने जीत दर्ज की है। शुरुआत से ही कड़ी टक्कर के बीच आनंद ने 66310 वोट पाकर प्रतिद्वंद्वी सपा के निर्भय सिंह पटेल को 12,840 मतों से शिकस्त दी है। उनकी जीत से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और मतगणना स्थल के बाहर ढोल नगाड़ों के बीच जश्न मना एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। समर्थकों ने आनंद शुक्ला को फूल मालाओं से लाद दिया। 

loksabha election banner

गुरुवार की सुबह आठ बजे से शुरु हुई मतगणना तीस राउंड में पूरी हुई। शुरू से ही आनंद शुक्ला बढ़त लेकर आगे बढ़े, हालांकि सपा के निर्भय निरंतर उनका पीछा करते रहे। प्रत्येक राउंड में अंतर का उतार चढ़ाव बना रहा लेकिन आनंद किसी भी चक्र में पीछे नहीं हुए। अंतिम तीसवें राउंड की गणना पूरी होने के बाद भाजपा के आनंद शुक्ला ने 66310, सपा के निर्भय सिंह पटेल ने 53,470 और बसपा के राज नारायण ने 38, 296, कांग्रेस की रंजना पांडेय ने 8,230 और नोटा में 3,096 वोट हासिल किए। 

पहले राउंड में 4970 वोटों की गिनती के बाद भाजपा को आनंद शुक्ला को 2860, सपा के निर्भय सिंह पटेल को 930, बसपा के राज नारायण को 708, कांग्रेस की रंजना पांडेय को 241 और नोटा को 84 वोट मिले। दूसरे राउंड की 10728 वोटों की गिनती में भाजपा को 4310, सपा को 3296, बसपा को 2017, कांग्रेस को 562 और नोटा को 186 वोट मिले। तीसरे राउंड में 16762 वोटों की गिनती के बाद भाजपा को 6224, सपा को 5450, बसपा को 3192, कांग्रेस को 851 और नोटा को 258 वोट मिले। चौथा राउंड पूरा होने पर 22,298 मतों की गिनती के बाद भाजपा को 8358, सपा को 6655, बसपा को 5030, कांग्रेस को 1970 और नोटा को 395 वोट मिले हैं। पांचवें राउंड में तक 27861 वोटों की गिनती में भाजपा को 11063, सपा को 8433, बसपा को 4694, कांग्रेस को 2105 और नोटा को 395 वोट मिल चुके हैं।

छठवें राउंड की गणना में भाजपा को 13700, सपा को 10194, बसपा को 5954, कांग्रेस को  2238 और नोटा को 575 वोट मिले। सातवें राउंड में 40,164 वोटों की गिनती के बाद भाजपा को 16390, सपा को 11513, बसपा को 7,495, कांग्रेस को 2386 और नोटा को 685 मिल चुके हंै। आठवें राउंड में भाजपा 19204, सपा 12900, बसपा 8438, कांग्रेस 2618 और नोटा को 741 वोट मिले। नौवें राउंड में 7005 वोटों से भाजपा आगे चल रही है। 51982 वोटों की गिनती में भाजपा को 21782, सपा को 14777, बसपा को 9655, कंाग्रेस को 2824 और नोटा को 819 मिल चुके हैं। 

दसवां राउंड

भाजपा-आनंद शुक्ला   : 24,165

सपा-निर्भय सिंह पटेल  : 16,174

बसपा-राज नारायण     : 10,855

कांग्रेस-रंजना पांडेय     :  3,038

नोटा                          :  949

11वां राउंड

भाजपा-आनंद शुक्ला : 26,558

सपा-निर्भय सिंह पटेल : 17,708

बसपा-राज नारायण :   12,828

कांग्रेस-रंजना पांडेय :   3,264

नोटा :                       1,052

12वां राउंड

भाजपा-आनंद शुक्ला : 28,831

सपा-निर्भय सिंह पटेल : 18,946

बसपा-राज नारायण :   15,109

कांग्रेस-रंजना पांडेय :    3,626

नोटा                     :    1,132

13वां राउंड

भाजपा-आनंद शुक्ला : 31,585

सपा-निर्भय सिंह पटेल : 20,063

बसपा-राज नारायण :   16,908

कांग्रेस-रंजना पांडेय :    3,813

नोटा :                        1,231

14वां राउंड

भाजपा-आनंद शुक्ला : 34,004

सपा-निर्भय सिंह पटेल : 22,085

बसपा-राज नारायण :   18,419

कांग्रेस-रंजना पांडेय :   3,948

नोटा :                       1,356

15वां राउंड

भाजपा-आनंद शुक्ला : 36,667

सपा-निर्भय सिंह पटेल : 24,460

बसपा-राज नारायण :   19,592

कांग्रेस-रंजना पांडेय :    4,106

नोटा                      :   1,445

16वां राउंड

भाजपा-आनंद शुक्ला : 39, 224

सपा-निर्भय सिंह पटेल : 26, 652

बसपा-राज नारायण :   20,718

कांग्रेस-रंजना पांडेय :   4,241

नोटा :                       1,583

17वां राउंड

भाजपा-आनंद शुक्ला : 42,039

सपा-निर्भय सिंह पटेल : 29,067

बसपा-राज नारायण :   21,589

कांग्रेस-रंजना पांडेय :   4,539

नोटा :                       1,691

18वां राउंड

भाजपा-आनंद शुक्ला : 43,669

सपा-निर्भय सिंह पटेल : 31,560

बसपा-राज नारायण :   22,773

कांग्रेस-रंजना पांडेय :   4,846

नोटा :                       1,814

19वां राउंड

भाजपा-आनंद शुक्ला : 46,063

सपा-निर्भय सिंह पटेल : 33,602

बसपा-राज नारायण :   23,956

कांग्रेस-रंजना पांडेय :    5,309

नोटा :                        1,946

20वां राउंड

भाजपा-आनंद शुक्ला : 48,151

सपा-निर्भय सिंह पटेल : 35,819

बसपा-राज नारायण :   24,765

कांग्रेस-रंजना पांडेय :    5866

नोटा :                         2,044

21वां राउंड

भाजपा-आनंद शुक्ला : 50,356

सपा-निर्भय सिंह पटेल : 37,820

बसपा-राज नारायण :   25,736

कांग्रेस-रंजना पांडेय :    6,154

नोटा :                        2,187

22वां राउंड

भाजपा-आनंद शुक्ला : 53,269

सपा-निर्भय सिंह पटेल : 39,636

बसपा-राज नारायण :   26,891

कांग्रेस-रंजना पांडेय :    6,412

नोटा :                        2,319

23वां राउंड

भाजपा-आनंद शुक्ला : 54,354

सपा-निर्भय सिंह पटेल : 42,210

बसपा-राज नारायण :   28,186

कांग्रेस-रंजना पांडेय :    6,529

नोटा :                        2,422

24वां राउंड

भाजपा-आनंद शुक्ला : 55,860

सपा-निर्भय सिंह पटेल : 45,362

बसपा-राज नारायण :   28,990

कांग्रेस-रंजना पांडेय :    6,975  

नोटा :                        2,540

25वां राउंड

भाजपा-आनंद शुक्ला : 57,464

सपा-निर्भय सिंह पटेल : 46,347

बसपा-राज नारायण :   30,551

कांग्रेस-रंजना पांडेय :    7,261  

नोटा :                         2,631

26वां राउंड

भाजपा-आनंद शुक्ला : 58,782

सपा-निर्भय सिंह पटेल : 48,064

बसपा-राज नारायण :   32,804

कांग्रेस-रंजना पांडेय :    7,608

नोटा :                         2,744

27वां राउंड

भाजपा-आनंद शुक्ला : 60,890

सपा-निर्भय सिंह पटेल : 49,459

बसपा-राज नारायण :   34,137

कांग्रेस-रंजना पांडेय :     7,802

नोटा :                         2,837

28वां राउंड

भाजपा-आनंद शुक्ला : 64,032

सपा-निर्भय सिंह पटेल : 50,774

बसपा-राज नारायण :   35,469

कांग्रेस-रंजना पांडेय :     8,023

नोटा :                          2,943

29वां राउंड

भाजपा-आनंद शुक्ला : 65,744

सपा-निर्भय सिंह पटेल : 53,774

बसपा-राज नारायण :   37,964

कांग्रेस-रंजना पांडेय :     8,212

नोटा :                          3,074

30वां राउंड

भाजपा-आनंद शुक्ला  : 66310

सपा-निर्भय पटेल       : 53,470

बसपा-राज नारायण    : 38, 296

कांग्रेस-रंजना पांडेय :     8,230

नोटा :                         3,096

मानिकपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा के आनंद शुक्ला, कांग्रेस की रंजना पांडेय, सपा के डॉ निर्भय पटेल व बसपा के राज नारायण उर्फ निराला कोल समेत नौ उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला दोपहर तक हो जाएगा। डीएम शेषमणि पांडेय ने बताया कि 14 टेबल पर 30 चक्र में मतगणना की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। मतगणना स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं झांसी मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग से बेड़ी पुलिया यूपीटी रास्ते पर ट्रैफिक वन-वे कर दिया गया है और यातायात पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

जल्द आएगा पहले रुझान की उम्मीद

जिलाधिकारी ने बताया कि टेबल गणना के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। मतगणना स्थल से 200 मीटर पहले वाहन रोक दिए जाने का इंतजाम किया गया है। इसके लिए बेरीकेडिंग की गई है। तीर्थ क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई समस्या न हो, इसलिए एक तरफ की सड़क पर आवाजाही बनी रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.