यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ग्रामीणों को किया प्रोत्साहित शुद्ध पेयजल को लें कनेक्शन
जागरण संवाददाता चित्रकूट जल जीवन मिशन के तहत लोगों के घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए

जागरण संवाददाता, चित्रकूट: जल जीवन मिशन के तहत लोगों के घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए सरकार रात दिन काम कर रही है। जिले में भी चार योजनाओं में काम चल रहा है। ट्रीटमेंट प्लांट, इंटेकवेल और पाइप लाइन डालने का काम तेज है। साथ ही गांव-गांव लोगों के घरों में कनेक्शन भी किए जा रहे हैं। इसके लिए लोगों को जागरूक करने का अभियान भी चल रहा है।
जल जीवन मिशन की निर्माणाधीन पाइप पेयजल परियोजनाओं का अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एस सुधाकरण ने स्थलीय निरीक्षण व समीक्षा की। गनींवा प्रसिद्धपुर में हाउस सर्विस कनेक्शन का जायजा लिया। 34 घरों में कनेक्शन पाए गए। अन्य सभी घरों में तत्काल कनेक्शन के निर्देश दिए। कहा कि कोई भी घर कनेक्शन से छूटने ना पाए। हर घर को जल मिले। गढ़वारा ग्राम पंचायत में पाइपलाइन बिछाने का सत्यापन किया। प्रोजेक्ट मैनेजर को पाइप लाइन बिछाए जाने के बाद सड़क पर मिट्टी को तत्काल भरने के निर्देश दिए। आवागमन में कोई बाधा न हो। गढ़वारा में अभी कोई कनेक्शन कार्य नहीं पाया गया। ग्राम बरहट में पाइप लाइन बिछाए जाने का कार्य चल रहा था। यहां पर कनेक्शन का कार्य प्रारंभ नहीं मिला। कार्य प्रारंभ ना करने पर अधिकारियों को फटकार भी लगाई। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों व अधिशासी अभियंता जल निगम आशीष भारती को निर्देश दिए गए कि प्रतिदिन फील्ड में जाकर के गांवों का निरीक्षण करें। यदि किसी प्रकार की कोई ढिलाई कार्य में या लापरवाही मिलती है तो तत्काल कार्रवाई कर आख्या दें। प्राथमिक विद्यालय गनीवां में ग्रामीणों को एडीएम ने जागरूक भी किया। नुक्कड़ नाटक से जल का महत्व व संरक्षण का संदेश दिया। शुद्ध पेयजल के लिए कनेक्शन लिए जाने हेतु प्रोत्साहन भी किया। कहा कि वह दिन दूर नहीं जब घर पर चित्रकूट में लोगों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी।
