Move to Jagran APP

बारिश के साथ गिरी बिजली में दो किसान झुलसे

संवाद सहयोगी मऊ/ मानिकपुर (चित्रकूट) अलग-अलग क्षेत्र में शनिवार को बारिश के साथ गिरी बिज

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Sep 2021 11:12 PM (IST)Updated: Sat, 25 Sep 2021 11:12 PM (IST)
बारिश के साथ गिरी बिजली में दो किसान झुलसे
बारिश के साथ गिरी बिजली में दो किसान झुलसे

संवाद सहयोगी मऊ/ मानिकपुर (चित्रकूट) : अलग-अलग क्षेत्र में शनिवार को बारिश के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से दो किसान झुलस गए। दोनों के अस्पताल में भर्ती कराया है। मानिकपुर तहसील के निही चिरैया निवासी 50 वर्षीय किसान रामऔतार कोल शुक्रवार को छेरिया के मजरा मंडिल टोला में धान के खेतों की मवेशियों से रखवाली कर रहा था। देर रात में बारिश के बीत गर्जना के साथ गिरी बिजली में वह बुरी तरह झुलस गया। रात भर बेहोश पड़ा रहा। शनिवार की सुबह होश आने पर घर पहुंचा और जानकारी दी। परिजन ने सीएचसी मानिकपुर में भर्ती कराया। दूसरी घटना मऊ थाना के अहिरी में हुई। 52 वर्षीय शिवदर्शन रात में नलकूप पर रुका था । शनिवार को तड़के अचानक बिजली गिरने पर उसकी चपेट में आकर झुलस गया। उसे गंभीर हालत में सीएचसी मऊ में भर्ती कराया गया है। वहीं मऊ थाना के ही सिकरौं में शुक्रवार की रात बिजली गिरने से बुक्का पुत्र बच्ची लाल भैंस की मौत हो गई। वह घर के बाहर बंधी थी।

loksabha election banner

पिकअप पेड़ से टकराकर पलटी. चालक की मौत

संवाद सहयोगी, मानिकपुर (चित्रकूट) : तेज रफ्तार पिकअप असंतुलित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको जिला अस्पताल रेफर किया गया है। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। यह घटना मारकुंडी थाना के छेरिहा गांव के पास हुई। चालक अश्वनी यादव शनिवार की शाम करीब छह बजे पिकअप लेकर मझगंवा जा रहा था। छेरिहा के पास उसका पिकअप से नियंत्रण खो गया। जिससे वह पेड़ से टकराकर सड़क के नीचे गड्ढे गिर गई। मारकुंडी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने घायल अश्वनी यादव को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मानिकपुर में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.