किसानों का दल नई तकनीक लेने गया जबलपुर
जासं, चित्रकूट : जनपद के 25 किसानों का एक दल गुरुवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर गया है। किसा
जासं, चित्रकूट : जनपद के 25 किसानों का एक दल गुरुवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर गया है। किसान वहां पर बागवानी, पशुधन, मत्स्य पालन सहित टिकाऊ खेती हेतु दक्षता बढ़ाने का प्रशिक्षण लेंगे। किसानों का दल सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के तहत सात दिन के भ्रमण पर गया है।
सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, उप कृषि निदेशक तेज प्रताप शाही, जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे और भाजपा किसान मोर्चा नेता हेमंत प्रताप ¨सह ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक ने कहा कि इस भ्रमण से कृषि विश्वविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा खेतीबाड़ी हेतु जो नवीनतम आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी मिलेगी, उसे एकाग्रचित होकर ग्रहण करने की जरूरत है। ताकि अधिक से अधिक लाभ मिल सके। डीडी कृषि ने कहा कि सात दिन के भ्रमण में किसान पंडित जवाहरलाल नेहरू कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जबलपुर और कृषि विज्ञान केंद्र मझगंवा सतना जाएंगे। विषय विशेषज्ञ सुनील ¨सह, विवेक कुमार, दयाशंकर, अरुण कुमार, राजेंद्र ¨सह, शिव कुमार शुक्ला, ज्ञानेंद्र राय, देवराज अनुरागी व अवधेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।