आज कामतानाथ के दर्शन कर मप्र में सियासी बिगुल फूंकेंगे राहुल
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : गुरुवार को प्रभु राम की तपोस्थली में कामतानाथ स्वामी व कामदगिरि क
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : गुरुवार को प्रभु राम की तपोस्थली में कामतानाथ स्वामी व कामदगिरि के दर्शन कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश में सियासी बिगुल फूंकेंगे। सतना जिला अंतर्गत चित्रकूट क्षेत्र में नुक्कड़ सभा के बाद वह सतना में जनसभा को संबोधित करेंगे। बुधवार को पुलिस, एसपीजी और स्थानीय प्रशासन मैदान से लेकर मंच तक तैयारियां पूरी करने में जुटा रहा। फ्लीट को लेकर रिहर्सल भी किया गया।
इलाहाबाद से हेलीकॉप्टर के जरिये पूर्वाह्न 11.10 बजे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सतना चित्रकूट के रजौला स्थित नुक्कड़ सभा स्थल पर बने हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से सड़क मार्ग से 11.20 बजे वह कामदगिरि प्रथम मुखार ¨बदु के दर्शन करेंगे। कामतानाथ स्वामी का आशीर्वाद लेने के बाद वह वापस नुक्कड़ सभा स्थल पहुंचेंगे। यहां कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र व संगठन मजबूती के टिप्स देने के बाद दोपहर 12.50 बजे वह सतना में जनसभा को संबोधित करने निकल जाएंगे। उधर, बुधवार को राहुल गांधी के आगमन को लेकर चित्रकूट क्षेत्र के विधायक नीलांशु चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष पंकज मिश्र, एसपीजी के एआइजी अरिवंद ¨सह प्रशासन और पुलिस टीम के साथ तैयारियों में डटे रहे। डी दीर्घा के आगे किसी को नहीं पहुंचने दिया जाएगा। मंच पर भी सिर्फ पास वाले लोग ही चढ़ सकेंगे। जिलाध्यक्ष पंकज ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष नुक्कड़ सभा के साथ साधु-संतों से मिलकर उनका भी आशीर्वाद लेंगे। किसानों से भी सभास्थल पर मुलाकात की संभावना है। कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व सांसद कमल नाथ भी साथ में आएंगे।