बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल, भर्ती
जागरण संवाददाता चित्रकूट पहाड़ी थानातंर्गत पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आपस में भिड़ं
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 06:47 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 06:47 PM (IST)
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : पहाड़ी थानातंर्गत पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आपस में भिड़ंत में तीन युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राजापुर थाना के बरद्धारा गांव निवासी अभिषेक कुमार अपने मित्र प्रशांत के साथ बाइक में कर्वी मुख्यालय आ रहे थे। पहाड़ी स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ गए। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही दूसरी बाइक में सवार भरतकूप निवासी विजय कुमार घायल हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस को फोन कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें