शार्ट सर्किट से लगी आग में तीन घर जले
संवाद सहयोगी पहाड़ी (चित्रकूट) थाना के अशोह गांव में शनिवार को मकान में आग लग गई। ह
By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 12:06 AM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 05:00 AM (IST)
संवाद सहयोगी, पहाड़ी (चित्रकूट) : थाना के अशोह गांव में शनिवार को मकान में आग लग गई। हवा से फैली आग में कई लोगों के मकान जल गए। अग्निशमन की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड से लाखों की क्षति का अनुमान है।
बिजली की शार्ट सर्किट से शनिवार को दिन में करीब 11 बजे मनीराम, दिनेश तिवारी व रवि किरन के घरों में आग लग गई। आग बुझाने का प्रयास करते हुए ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड को बुलाया। अग्निकांड में तीनों के घर की गृहस्थी जलकर खाक हो गई।राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन शुरू किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें