Move to Jagran APP

दस्यु सुंदरी की दस्तक से पाठा में दहशत

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : मिनी चंबल के नाम से मशहूर पाठा का जंगल आज भी दस्यु गैंगो के सा

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Aug 2018 10:27 PM (IST)Updated: Thu, 23 Aug 2018 10:27 PM (IST)
दस्यु सुंदरी की दस्तक से पाठा में दहशत
दस्यु सुंदरी की दस्तक से पाठा में दहशत

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : मिनी चंबल के नाम से मशहूर पाठा का जंगल आज भी दस्यु गैंगो के साए में है। चंबल का बीहड़ तो डकैतों के आतंक से लगभग मुक्त हो चुका है लेकिन चित्रकूट के आसपास इन दस्युओं का खौफ कायम है। ददुआ, ठोकिया, रागिया, बलखड़िया सहित कई ऐसे नाम रहे हैं जिन्होंने वर्षो इस जंगल पर हुकूमत की है। अब इनमें एक दस्यु सुंदरी साधना पटेल का भी नाम जुड़ गया है। पहली महिला डकैत का गैंग इन दिनों क्षेत्र में ही चहलकदमी कर रहा है।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा से सटे पाठा के जंगलों कई दशकों दस्यु सुंदरी की दस्तक से दहशत व्याप्त है। नवोदित शिवहरे गैंग की सारी गतिविधियां उसी के इशारे पर चल रही हैं। बीहड़ में कूदने के बाद से यह महिला डकैत अपनी ताकत बढ़ाने में जुटी है। हाल में एक अपहरण की वारदात में उसका नाम आया था। आसपास के क्षेत्र में गैंग की गतिविधियां भी बढ़ी हैं।

पिता था इनामी डकैत

साधना पटेल बीहड़ में कूदने के बाद से दस्यु सुंदरी फूलन देवी, सीमा परिहार और कुसमा नाईन की तरह काम कर रही है। पिता चुन्नीलाल पटेल खुद पाठा का इनामी डकैत था। इसलिए जंगल के गुर उसे विरासत में मिले हैं। साधना जेल में बंद इनामी डकैल नवल की प्रेमिका रही है। अब दस हजार रुपये के इनामी डकैत दीपक शिवहरे ने उसे अपने साथ कर लिया है। पुलिस के मुताबिक वह हाल में पाल देव गांव के छोटू सेन अपहरण कांड की मास्टरमाइंड है। मध्यप्रदेश के सतना नया गांव थाने में उसके खिलाफ पहला मामला दर्ज हो चुका है।

मध्य प्रदेश में नहीं टिकते डकैत

पाठा में पांच दशक से डकैतों का राज है। अधिकांश समय यह डकैत उत्तर प्रदेश की सीमा में ही रहते हैं। ज्यादातर आपराधिक वारदात भी यहीं करते हैं। भागने के लिए कभी-कभार ही मध्य प्रदेश की शरण लेते हैं। जब भी ये डकैत मध्य प्रदेश में सिर उठाने की कोशिश करते हैं तो पुलिस मुठभेड़ में मार गिराए जाते हैं। डकैत गुड्डा पटेल, ललित पटेल, नवल धोबी, रजुआ जैसे कई डकैत मध्य प्रदेश में ही मारे गए थे। बबुली कोल और गौरी की तलाश

नए डकैतों की दस्तक के बीच यूपी और एमपी पुलिस ने सबसे बड़े साढ़े पांच लाख रुपये के इनामी अंतरराज्यीय डकैत बबुली कोल और डेढ़ लाख रुपये के इनामी गौरी यादव पर कड़ी निगाह रखनी शुरू की है। इनके लिए कांबिंग चल रही है। इनका कहना है

दस्यु सुंदरी का नाम अभी चर्चा में आया है। डकैतों का सफाया करने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। जल्द ही बीहड़ से इसकी खबर मिलेगी।

-मनोज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक चित्रकूट।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.