अभिलेखों के रखरखाव में खामी पर एसपी ने लगाई फटकार
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने शुक्रवार को राजापुर थाने का अ
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने शुक्रवार को राजापुर थाने का औचक निरीक्षण किया। थाना परिसर सहित बैरक, भोजनालय और पौधरोपण की स्थिति देखी। अभिलेखों का रखरखाव ठीक नहीं होने पर प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र त्रिपाठी का फटकार लगाई।
उन्होंने थाना कार्यालय में रखे सभी रजिस्टर देखे। इसमें उनको ठीक ढंग नहीं रखे जाने की बात सामने आई। तमाम विवेचनाएं लंबित मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र त्रिपाठी का निर्देश दिए कि अभिलेखों के रखरखाव सही तरीके से करें। लंबित विवेचनाओं को जल्द निस्तारित करने का हवाला दिया। थाना परिसर में गंदगी देखकर उनका पारा चढ़ गया। मालखाना में रखे सामान का निस्तारण भी जल्द कराने को कहा। इस बीच फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं। इनसेट में :::::::
घायल महिलाओं की मदद पर लोग खुश
राजापुर थाने जाते समय पुलिस अधीक्षक को रास्ते में हादसे के कारण दो महिलाएं घायल मिलीं। उनको देखकर अपनी कार रुकवा दी। पता चला कि बाइक फिसलने के कारण पहाड़ी थानाक्षेत्र के एरानमाफी गांव निवासी आरती (30) और संगीता (40) को चोटें आई हैं जबकि उनके साथ बाइक सवार भी जख्मी हो गया है। उन्होंने फौरन अपनी गाड़ी रुकवा कर स्कार्ट में चल रही जीप से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां उपचार के लिए डॉक्टरों को निर्देश दिए। इसको लेकर एसपी की खूब सराहना हुई।