Move to Jagran APP

नाचने के लिए विवाद में चली गोली, युवक की मौत

जागरण संवाददाता चित्रकूट कजलिया विसर्जन के दौरान डीजे में नाचने को लेकर हुए विवाद में द

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 10:49 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 06:02 AM (IST)
नाचने के लिए विवाद में चली गोली, युवक की मौत
नाचने के लिए विवाद में चली गोली, युवक की मौत

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : कजलिया विसर्जन के दौरान डीजे में नाचने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं। घटना जनपद सीमा से सटे मध्यप्रदेश जिला सतना के नयागांव थाना क्षेत्र की है।

loksabha election banner

रक्षाबंधन पर सोमवार की शाम छह बजे नयागांव के महिला व पुरुष लॉकडाउन के बावजूद कजलिया विसर्जन के लिए आरोग्यधाम के पीछे नई बस्ती में इकट्ठा हुए थे। सैकड़ों की संख्या में लोग डीजे में डांस कर रहे थे। तभी दो पक्षों में विवाद हो गया। गाली-गलौज करते हुए दबंगों ने नयागांव निवासी 28 वर्षीय बल्लू खटिक को तमंचे से गोली मार दी। गोली की आवाज सुन लोगों में भगदड़ मच गई। यह देख आरोपित गोलियां चलाते हुए भाग गए। बल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। नयागांव थाना प्रभारी आरबी त्रिपाठी ने बताया कि आरोपितों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई है। मृतक बल्लू आटो रिक्शा चलाते थे। आरोपितों से उसका मकान को लेकर विवाद भी चल रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.