तुलसी चौक के निर्माण में प्रशासन का बैरियर हटा
संवाद सहयोगी, राजापुर (चित्रकूट) : गोस्वामी तुलसीदास की जन्म स्थली राजापुर में तुलसी चौक निर्माण्
संवाद सहयोगी, राजापुर (चित्रकूट) : गोस्वामी तुलसीदास की जन्म स्थली राजापुर में तुलसी चौक निर्माण पर लगी रोक जिला प्रशासन ने हटा दी है। यहां पर तुलसीदास की प्रतिमा कई वर्षों से खुले आसमान के नीचे लगी है। प्रतिमा के ऊपर वृंदावन के संत रामदास महराज छतरी बनवा रहे हैं लेकिन चार दिन पहले प्रशासन ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी।
रोक के बाद राजापुर का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी विशाख जी से मिला था। जिसमें उन्होंने उप जिलाधिकारी राजापुर सुभाष चंद्र यादव के नेतृत्व में बुधवार को जांच दल भेजा था। जांच के बाद शुक्रवार को राजापुर के कुछ लोग फिर जिलाधिकारी से मिले थे। जिस पर जिलाधिकारी ने निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिसको लेकर लोगों में खुशी है। संत रामदास महराज ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जन भावनाओं का सम्मान करते हुए जिला प्रशासन का निर्णय सराहनीय है। कस्बे के सतीश चंद्र मिश्रा, सुनील मिश्रा, लक्ष्मी नारायण द्विवेदी, बच्चा केशरवानी, श्यामसुंदर मिश्रा व रामगणेश पांडेय ने प्रशासन के निर्णय का स्वागत किया है।