राजीव गांधी ने संचार क्रांति का दिया अधिकार
जागरण संवाददाता चित्रकूट कांग्रेस की ओर से आयोजित राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : कांग्रेस की ओर से आयोजित राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को पार्टी ने रविवार को सम्मानित किया। जिले में पहले स्थान पर रहे ऋषि गुप्ता को लैपटाप, दूसरे स्थान में रहे अच्छेलाल को टैबलेट व तीसरे स्थान हासिल करने वाले धमेंद्र कुमार को मोबाइल देकर पुरस्कृत किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने बताया कि जिले में 80 प्रतिभागी ने प्रतियोगिता में स्थान हासिल किया है। प्रथम, द्वितीय व तृतीय को लैपटाप, टैबलेट व मोबाइल दिया गया है इसके अलावा दस प्रतिभागियों को बैग, दस को फाइल कवर और दस को कप दिए गए हैं। अन्य प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और रिचार्ज कूपन पार्टी भेजेंगी। विजेताओं के सम्मान समारोह से पहले सरस्वती मां की चित्र पर दीप प्रज्जवलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रियांशी सिंह और पल्लवी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। जिला उपाध्यक्ष रंजना बरातीलाल पांडेय ने कहा कि भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का सपना पूरे भारत में संचार क्रांति और नौजवानों को मताधिकार का अधिकार मिले।वरिष्ठ नेता त्रिजुगी नारायण शुक्ल ने राजीव गांधी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सच्चा जनसेवक बताया। कार्यक्रम का संचालन मनीष गर्ग ने किया। जितेंद्र सोनकर, यमुना शुक्ला, विजयमणि त्रिपाठी, विनय कुमार पाल, भगवानदीन समदरिया, राकेश वर्मा, सविता पाल, नीरू गुप्ता, डॉ वंदना युवा कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णराज सिंह रहे।