रैपुरा के रोहित ¨सह का आइपीएस में हुआ चयन
जागरण संवाददाता, चित्रकूट: मानिकपुर क्षेत्र के रैपुरा निवासी होनहार रोहित ¨सह ने संघ लो
जागरण संवाददाता, चित्रकूट: मानिकपुर क्षेत्र के रैपुरा निवासी होनहार रोहित ¨सह ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अहम स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। इनका चयन आइपीएस के लिए हुआ है। परीक्षा परिणाम आने से युवक और उनके परिजनों को चारों ओर से बधाइयां मिल रही हैं। परिवारवालों ने गांव में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इनके चयन के साथ एक ही परिवार को एसपी और डीएम देने का गौरव हासिल हो गया।
रैपुरा निवासी प्रमोद कुमार ¨सह ( रेलवे में अवर अभियंता) और गृहणी रमा ¨सह के सुपुत्र रोहित ¨सह ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 2017 में 517वीं रैंक हासिल की है। रोहित का चयन भारतीय पुलिस सेवा के लिए हुआ है। रोहित के चाचा सदर तहसील में लेखपाल राजीव कुमार ¨सह और कचेहरी कर्वी में प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ता अनिल कुमार ¨सह ने बताया कि रोहित शुरुआत से ही मेधावी था। बड़े पापा अरुण कुमार ¨सह के बेटे अभिजीत ¨सह का वर्ष 2012 में आईएएस में चयन हुआ था। तभी से रोहित ने प्रशासनिक सेवा में जाने का मन बना लिया था। संघ लोक सेवा आयोग की वर्ष 2017 की परीक्षा में उसे वह मुकाम हासिल हो गया। रोहित ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बीएचएस इलाहाबाद से किया था। इसके बाद बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनिय¨रग) आइआइटी कानपुर से किया। परीक्षा परिणाम आने के बाद से लगातार परिचितों, दोस्तों और रिश्तेदारों से बधाई संदेश मिल रहे हैं।