चित्रकूट में प्रधानमंत्री पर बरसे राहुल गांधी कहा, मोदी जी ने जनता का भरोसा तोड़ दिया
कामतानाथ स्वामी व कामदगिरि के दर्शन कर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश में सियासी बिगुल फूंकेंगे।
चित्रकूट (जेएनएन)। चित्रकूट के कामतानाथ बाबा के दर्शन और पूजन करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर जोरदार हमला बोला, कहा प्रदेश के चौकीदार ने लोगों के साथ धोखा कर दिया और सभी को लूट लिया। राहुल गांधी के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ व मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह उर्फ राहुल, सह प्रभारी जुबेर खान भी हैं।
राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया लेकिन उन्होंने सभी को परेशान कर दिया। मोदी जी चौकीदार बनने का वादा करके आए थे। दो करोड़ रोजगार युवाओं को चार साल में कुछ नहीं हुआ। जनता का भरोसा मोदी जी ने तोड़ दिया। 15 लाख बैंक खाते में नहीं आए। कांग्रेस ने 70 हजार करोड़ कर्ज माफ किया था पर जनता को ठेंगा मिला।
गुजरात मे सरदार पटेल की मूर्ति चाइना बना रहा है। चाइना के युवाओं को रोजगार मिल रहा है। मोदी पर भरोसा टूट चुका है। लोग कहते हैं वह झूठ बोलते हैं। राफेल हवाई जहाज का मुद्दा आया है। यूपीए ने 126 जहाज खरीदे, एक का दाम 526 करोड़ में खरीद। एचएएल में बनाता तो लाखों को रोजगार मिलता। अनिल अंबानी पर 45 हजार करोड़ का कर्जा है। उनको ठेकेदारी मिलने से दस दिन पहले कंपनी बनाई। मोदी जी ने 30 हजार करोड़ रुपये अंबानी को जेब मे दिए
संसद में सवाल पूछा। दाम 526 करोड़ की जगह कितने में खरीदा। दाम नहीं बता सकते, फ्रांस सरकार के साथ सीक्रेट पैक्ट है। दाम पर कोई पैक्ट नहीं है वहां के राष्ट्रपति ने कहा। रक्षा मंत्री ने कहा नहीं बताएंगे। 526 कि जगह 1600 करोड़ में खरीदा यह पता चला। मोदी आंख से आंख नहीं मिला सके। हिंदुस्तान के चौकीदार ने चोरी कर दी है। सभी उनको झूठा करार देते हैं। वही एमपी में हो रहा है। 2000 योजनाएं लागू की शिवराज ने। योजना मशीन बन गए पर धरातल में कुछ नहीं। किसान आत्महत्या में नंबर वन, बेरोजगारी में नंबर वन। व्यापम घोटाला, ई टेंडरिंग में घोटाला
अब चित्रकूट की जनता सिर्फ एक पार्टी कांग्रेस की तरफ देख रही है। 15 हिंदुस्तान के अमीरों के कर्जा माफ किया
सरकार बनी तो कर्ज हर किसान का माफ होगा। कर्नाटक में दस दिन बाद कर्जा माफ कर देगी। दस दिन में माफ हो गया। एमपी में भी यही होगा। युवाओ का दर्द समझते हैं। किसी से मुफ्त कुछ नहीं चाहते हो रोजगार चाहते हो। पूरी दम रोजगार देने में लगा देंगे। मोदी जी ने छोटे वयवसाय नोट बन्दी से खत्म किया। गब्बर सिंह टैक्स को खत्म कर एक टैक्स लागू करेंगे। 5 साल में मेड इन चित्रकूट, मेड इन मध्यप्रदेश लिखा होगा समान में। मोबाइल में।
चाइना के युवाओं को फायदा नहीं जाएगा। चाइना वाले सेल्फी लेकर चित्रकूट के बारे में पूछें, सपना बड़ा है। काम करना है। मोदी ने पांच व शिवराज ने 15 साल जाया किए हैं। अगस्त को कहा था कि हिंदुस्तान सो रहा था। देश के करोड़ो लोगों का अपमान करता है पीएम। देश की जनता ने देश यहां तक पहुंचाया है। इसिलए हम अपने मन की बात नहीं करते, हम आपके मन की बात सुनना चाहते हैं। आदिवासी, दलितों पिछडो व सवर्णों के दिल की बात सुनना चाहते हैं मोदी जी आपने कुछ नहीं किया, भाषण व झूठ बोला है।
नोट बन्दी, गब्बर सिंह टैक्स ने खत्म किया है। हम यह बेड़ियां तोड़ेंगे। सिंधिया कमलनाथ जो कहेंगे वह होगा। यह झूठ नहीं बोलेंगे तीन गारंटी। पहली किसान को खून पसीने का मोल मिलेगा। दूसरी युवाओं को लगेगा कि रोजगार देने की कोशिश दिन भर महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश में खुद बीजेपी का एमएलए दुष्कर्म करता है कहां है बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ। इसे बेटी पढ़ाओ और बीजेपी के विधायकों से बेटी बचाओ होना चाहिए था। एमपी में बिना डरे सब घूमेंगे, यह तीसरी गारंटी कांगेस की सरकार में आपकी आवाज सुनाई दिखेगी।
कामदगिरि परिक्रमा की मान्यता
मान्यता है कि पितृपक्ष में कामदगिरि दर्शन व परिक्रमा से पूर्वजों की शक्तियां व्यक्ति में निहित हो जाती हैं। भगवान राम ने यहां राघव प्रयाग में पिता दशरथ का पिंडदान किया था। इससे पहले वर्ष 2016 में भी राहुल गांधी सितंबर में ही कामतानाथ के दर्शन कर चुके हैं। चित्रकूट कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज मिश्र का कहना है कि राहुल गांधी देश की जनता से झूठ बोलने वाली भाजपा सरकारों का तर्पण करेंगे।