Move to Jagran APP

श्रीराम की तपोभूमि से कांग्रेस का वनवास खत्म करने की हुंकार

मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस 14 वर्ष से सत्ता सिंहासन से दूर सियासी वनवास काट रही है। राहुल गांधी ने गुरुवार को तप बल से वनवास खत्म होने की उम्मीदों के साथ सत्ता में वापसी के लिए हुंकार भरी।

By Nawal MishraEdited By: Published: Thu, 27 Sep 2018 10:50 PM (IST)Updated: Thu, 27 Sep 2018 10:50 PM (IST)
श्रीराम की तपोभूमि से कांग्रेस का वनवास खत्म करने की हुंकार
श्रीराम की तपोभूमि से कांग्रेस का वनवास खत्म करने की हुंकार

चित्रकूट (जेएनएन)। प्रभु श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट। वह स्थल जहां उन्होंने 14 वर्ष के वनवास का 11 साल छह महीना 18 दिन का वक्त गुजारा। यहां किए उनके तप का ही बल था जो तमाम बाधाओं पर विजय पाई। अंतत: राजगद्दी संभाली। मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस 14 वर्ष से सत्ता सिंहासन से दूर सियासी वनवास काट रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को तपोभूमि से ही यहां के तप बल से वनवास खत्म होने की उम्मीदों के साथ सत्ता में वापसी के लिए हुंकार भरी। यहां संकल्प यात्रा-कांग्रेस के साथ वक्त है बदलाव का की शुरुआत की। मध्य प्रदेश के सियासी समर का आगाज किया। चित्रकूट की धरती के फिर इतिहास दोहराने की अपील की। इस पर लोगों ने हाथ उठाकर हामी भी भरी। 

loksabha election banner

कामतानाथ के सामने 20 मिनट की अर्जी

चित्रकूट सियासत के साथ राहुल की धार्मिक यात्रा का एक और पड़ाव भी रहा। देश के अलग-अलग राज्यों में मठ, मंदिरों में मत्था टेकने के बाद वह यहां कामतानाथ मंदिर की शरण में थे। साथ में मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया और यूपी कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी भी मंदिर गए। कामतानाथ स्वामी के सामने 20 मिनट तक हाथ जोड़कर खड़े रहे राहुल ने प्रथम मुखारबिंद के अधिकारी संत मदनदास समेत दर्जनों साधु और संतों से जीत का आशीर्वाद भी मांगा। पितृपक्ष में  पूर्वजों का स्मरण भी किया। यहां से नुक्कड़ सभा में पहुंचते ही आस्था और उम्मीदें स्पष्ट कीं। यह कहकर कि तपोभूमि का तप सार्थक होगा। आसपास मकानों की छतों पर बैठे लोगों, महिलाओं, युवाओं से हाथ उठवा कर कांग्रेस के हाथ के लिए साथ मांगा। कहा कि सिर्फ जनता के सोच बदलने की जरूरत है।

भाजपा के राम पोस्टर में, कांग्रेस के राम खाते शबरी के बेर 

सभास्थल पर चित्रकूट विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने जब माइक संभाल कर कहा कि भाजपा के राम सिर्फ पोस्टरों में दिखाई पड़ते हैं। कांग्रेस के राम शबरी के घर बेर खाते हैं। गोस्वामी तुलसी दास की रामचरित मानस की पंक्तियां निश्चर हीन करहुं महि, भुज उठाए प्रण कीन्ह सुनाई। इससे कई बार राहुल के चेहरे के भाव बदले। मानो सोच रहे हों कि अब बस वनवास का समापन इसी चित्रकूट की धरती से होगा।

कांग्रेस के खंभे व तार, भाजपा नहीं दौड़ा सकी करंट : सिंधिया

सभा में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य ङ्क्षसधिया ने कहा कि चित्रकूट में उमड़ी भीड़ परिवर्तन की आवाज है। एमपी में 14 साल की भाजपा सरकार में किसान, नौजवान और महिलाएं बदहाली का शिकार हैं। कांग्रेस ने खंभे और तार लगाए थे, पर भाजपा करंट नहीं दौड़ा सकी है। 

बेरोजगार घूम रहे नौजवान : कमलनाथ

मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी के डिजिटल इंडिया का मजाक उड़ाया। कहा कि नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं। कमीशन व रिश्वत की हर जगह होड़ लगी है। मध्य प्रदेश बेरोजगारी, दुष्कर्म व किसानों की आत्महत्या में नंबर वन है।

डूबने वाली है शिवराज सिंह की नैय्या : अजय सिंह

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह उर्फ राहुल भैय्या ने कहा कि शिवराज की नैय्या डूबने वाली है। चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में तुर्रा गांव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रात्रि प्रवास किया, लेकिन वहां आदिवासी जनता ने कांग्रेस को सबसे अधिक मत दिए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.