राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया नानाजी देशमुख की प्रतिमा का अनावरण
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, मध्य प्रदेश के राज्यपाल ओपी कोहली तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोग्यधाम का भ्रमण किया।
चित्रकूट (जेएनएन)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज भगवान राम की तपोपूमि चित्रकूट में नानाजी देशमुख की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने दीनदयाल शोध संस्थान के प्रकल्पों का भ्रमण किया।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, मध्य प्रदेश के राज्यपाल ओपी कोहली तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोग्यधाम का भ्रमण किया।
आरोग्यधाम हेलीपैड पर आज राष्ट्रपति का स्वागत केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद तथा यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आदि ने किया।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस दौरान आरोग्यधाम में प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्हें प्रदर्शनी में दीनदयाल शोध संस्थान के विभिन्न प्रकल्पों के बारे में जानकारी दी गई।