कवियों ने उकेरा नदियों में प्रदूषण का दर्द
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : बुधवार को कर्वी के बल्दाऊगंज मोहल्ले में भारतीय साहित्यिक संस्थान
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : बुधवार को कर्वी के बल्दाऊगंज मोहल्ले में भारतीय साहित्यिक संस्थान के बैनर तले संस्थापक स्व. देशराज पांडेय की याद में काव्य गोष्ठी के दौरान कवियों ने नदियों में प्रदूषण का दर्द उकेरा। साथ में बदलते सामाजिक परिवेश पर भी कविताएं पेश की। राजनीतिक हालात पर भी प्रहार किए।
गोष्ठी की मुख्य अतिथि कवियत्री प्रियंका त्रिपाठी तरंग ने दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया। संस्थापक अध्यक्ष प्रयाग नारायण अग्रवाल ने ओजस्वी रचना पढ़ी। डॉ. वीरेंद्र प्रताप ¨सह भ्रमर ने सावन शिशिर वसंत फाल्गुन, धरती पर करते पगफेरा रचना से मौजूदा हालात बताए। जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज दिव्यांग विवि के ¨हदी प्रवक्ता पीयूष द्विवेदी पुत्तू ने दोहों से संस्थापक पांडेय को याद किया। मुख्य अतिथि तरंग ने भी कविता पेश की। गजलकार संदीप श्रीवास्तव, श्री नारायण तिवारी, मनीष गर्ग, शिव पूजन, राम प्रसाद सोनी, विक्रम नामदेव, दिनेश चौहान ने भी काव्य पाठ किया। इससे पहले विभा पांडेय ने मुख्य अतिथि का सम्मान किया। संस्थान के महासचिव डॉ. मनोज द्विवेदी के निर्देशन में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। मंदाकिनी तट स्थित पशुबाड़ा में करीब पांच ¨क्वटल हरी सब्जियां खिलाकर गोसेवा की गई। इस दौरान सर्वोदय सेवा आश्रम के अभिमन्यु भाई ने नदियों के प्रदूषण व घटते जल स्तर को लेकर ¨चता जताई। आभार महासचिव डॉ. मनोज ने जताया। साथ में सभी ने प्रदूषण के खिलाफ जंग छेड़ने का संकल्प लिया।