Move to Jagran APP

शिवरामपुर सीएचसी मे भर्ती मरीजों को नहीं मिल रहा खाना

जागरण संवाददाता चित्रकूट उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने शुक्रवार क

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jun 2021 11:12 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jun 2021 11:12 PM (IST)
शिवरामपुर सीएचसी मे भर्ती मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
शिवरामपुर सीएचसी मे भर्ती मरीजों को नहीं मिल रहा खाना

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता ने शुक्रवार को जिला अस्पताल, शिवरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण। लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के गोद लिए सीएचसी की बदहाल व्यवस्था देख प्रभारी चिकित्साधिकारी को फटकार लगाई। मरीजों और तीमारदारों से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानी। भर्ती मरीजों के भोजन की व्यवस्था न होने पर कड़ी नाराजगी जताई।

loksabha election banner

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मरीजों को रहने, भोजन, कंबल और प्रसूताओं को नैपकिन की उपलब्धता न होने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कड़ी फटकार लगाई। कहा कि मरीजों की सभी आवश्यक सुविधाएं कोविड-सेंटर पर तत्काल उपलब्ध कराएं। इसके अलावा वैक्सीनेशन सेंटर में कर्मचारियों व मरीजों के मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग न करने पर भी नाराजगी जताई। सभी को मास्क और सैनिटाइजर का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के निर्देश दिए। वृद्ध आश्रम के निरीक्षण में वृद्धजनों से समय से नाश्ता, भोजन, बेड ,कंबल, साफ सफाई के विषय में जानकारी ली। सभी वृद्धजनों को कोविड-19 टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, जिला प्रोबेशन अधिकारी रामबाबू विश्वकर्मा, जिला महिला कल्याण अधिकारी प्रिया माथुर, महिला थानाध्यक्ष अनुपमा श्रीवास्तव रही।

रानी लक्ष्मीबाई को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भाजपा कार्यालय में झांसी की रानी लक्ष्मीवाई जी की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बुंदेलखंड वीरों की भूमि रही हैं जिसमे झांसी की रानी लक्ष्मीवाई का नाम महान क्रांतिकारी के रूप मे याद किया जाता हैं। प्रदेश मंत्री अशोक जाटव ने कहा कि जब भी देशभक्तों को याद किया जाता हैं तो उसमे झांसी की रानी का नाम सबसे पहले आता हैं । जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने कहा लक्ष्मी वाई एक महान देशभक्त और वीरागंना थी। जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, अर्जुन शुक्ला, पीएन सिंह, अर्पित जयसवाल, अंजू वर्मा, सुमित मिश्रा, अभेष मिश्रा, महेश पांडे रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.