विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चित्रकूट में पालेश्वर नाथ मंदिर पहाड़ी पर सुगम होगी श्रद्धालुओं की राह, 1.50 करोड़ से होगा कायाकल्प

Published: Sat, 17 Oct 2026 07:26 PM (IST)

चित्रकूट के पालेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए 1.50 करोड़ रुपये की लागत से बेहतर पर्यटन सुविधाओं का विकास ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पालेश्वर नाथ मंदिर के लिए 1.50 करोड़ की परियोजना स्वीकृत।

  2. पर्यटक सुविधा केंद्र, शौचालय, पेयजल और स्ट्रीट लाइटिंग बनेगी।

  3. सीढ़ीदार मार्ग पर दो विश्राम स्थल भी बनाए जाएंगे।

संवाद सूत्र, पहाड़ी (चित्रकूट)। पालेश्वर नाथ मंदिर पहाड़ी में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द बेहतर पर्यटन सुविधाएं मिलेंगी। मंदिर और समन्वित परिसर के विकास के लिए 1.50 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत की गई है। इसके तहत पर्यटक सुविधा केंद्र, बड़ा हाल, शौचालय काम्प्लेक्स, पेयजल व्यवस्था और स्ट्रीट लाइटिंग विकसित की जाएगी। मंदिर तक जाने वाले सीढ़ीदार मार्ग पर दो विश्राम स्थल भी बनाए जाएंगे, जहां श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था होगी।

जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर पर्यटन सुविधाओं के विकास और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने और इसके लिए समर्पित सफाईकर्मी की व्यवस्था करने को कहा।

श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। मंदिर परिसर में दुकानों और पार्किंग से निर्धारित सामान्य शुल्क के माध्यम से सफाई व्यवस्था के लिए संसाधन जुटाने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से दोना-पत्तल और अन्य स्थानीय उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहित करने पर बल दिया गया।

यह भी पढ़ें- राम वन गमन मार्ग में आई दरारों पर एक्सईएन हो चुके हैं निलंबित, एसई को चेतावनी