आग से दो किसानों की गृहस्थी राख
(चित्रकूट) क्षेत्र में शुक्रवार की शाम को आग की भेंट दो किसान घर चढ़ गए। आग में उनकी
आग से दो किसानों की गृहस्थी राख
संस, पहाड़ी (चित्रकूट) : क्षेत्र में शुक्रवार की शाम को आग की भेंट दो किसान घर चढ़ गए। आग में उनकी गृहस्थी जल गई, जबकि दो मवेशी झुलस गए। दोनों का करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
भंभौर निवासी राजकरण वर्मा पुत्र सुंदर वर्मा और राजकुमार वर्मा पुत्र सुरिजपाल के मकान में शुक्रवार की शाम करीब चार बजे आग लग गई। दमकल व पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों के मदद से करीब एक घंटा की मशक्कत में आग बुझाई लेकिन दोनों की पूरी गृहस्थी मकान सहित जल चुकी थी। प्रभारी थानाध्यक्ष पहाड़ी अरविंद सिंह ने बताया कि राजकरण का घर व गृहस्थी का साथ भैंस और पडिया भी जल गई हैं। दोनों मवेशी बुरी तरह से झुलसे हैं। उनका करीब एक डेढ़ लाख नुकसान हुआ है। जबकि राजकुमार के घर की गृहस्थी व अनाज भी जल गया। उनका करीब 50 हजार का नुकसान है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।