मोदी सरकार ने किसानों व बेरोजगारों को छला
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : जनभागीदारी मार्च के संयोजक व कांग्रेस कमेटी उप्र के संगठन मंत्री
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : जनभागीदारी मार्च के संयोजक व कांग्रेस कमेटी उप्र के संगठन मंत्री तरुण पटेल ने शुक्रवार को कहा कि जिले में सबसे कम बारिश हुई है। इसके बाद भी सूखा ग्रस्त घोषित नहीं किया गया। समर्थन मूल्य में भी धोखा दिया गया। बेरोजगार भी छले जा रहे हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार विकास कार्यों में फेल साबित हुई है।
कर्वी मुख्यालय सदर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में उन्होंने कहा कि भगवान राम की तपोस्थली में सड़कें टूटी हैं। लाखों श्रद्धालुओं को आवाजाही में मुसीबत का सामना करना पड़ता है। अन्ना जानवरों के कारण किसान खेतों में खड़ी फसल की सुरक्षा नहीं कर पाते हैं। लगातार नुकसान हो रहा है। किसानों को उपज मूल्य तक नहीं मिल पा रहा है। 2014 में युवाओं को रोजगार देने का वादा भी अधूरा है। अब पकौड़ा बेचने की सलाह दी जा रही है। नफरत फैलाकर केंद्र व प्रदेश सरकार विकास के मुद्दे से लोगों का ध्यान भटका रही है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म स्थल मुगलसराय से दो अक्टूबर को जनभागीदारी मार्च की शुरुआत हुई है। 30 जनवरी को इसका समापन दिल्ली में महात्मा गांधी के समाधि स्थल राज घाट पर होगा। भागीदारी मार्च के रास्ते में चित्रकूट 15वां जिला है। इस दौरान युवा कांग्रेस के कृष्ण राज ¨सह, पुष्पेंद्र ¨सह पटेल, रंजना पांडेय, चुनबाद प्रसाद, नरवेश सचान, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अकबरी बेगम, नीरू गुप्ता, शिव गुलाम वर्मा रहे।