Move to Jagran APP

कई घंटे बाद मिली एंबुलेंस, परेशान रहीं प्रसूताएं

जागरण संवाददाता, चित्रकूट: केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एंबुलेंस सेवा जनता की उम्मी

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Jul 2018 10:11 PM (IST)Updated: Sat, 28 Jul 2018 10:11 PM (IST)
कई घंटे बाद मिली एंबुलेंस, परेशान रहीं प्रसूताएं
कई घंटे बाद मिली एंबुलेंस, परेशान रहीं प्रसूताएं

जागरण संवाददाता, चित्रकूट: केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एंबुलेंस सेवा जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रही। इनकी लापरवाही से लोगों की वेबजह परेशानी झेलनी पड़ती है। लापरवाही के चलते कई लोगों की जाने जा चुकी हैं। इसके बावजूद इनमें सुधार नहीं हो रहा है। शनिवार को प्रसूताएं कई घंटे तक एंबुलेंस के इंतजार में बैठी रहीं।

loksabha election banner

बता दें कि जनता की सेवा के लिए प्रदेश सरकार 108 और 102 एंबुलेंस सेवा संचालित कर रही है। काल करने पर 15 से 30 मिनट तक संबंधित जगह पर एंबुलेंस पहुंच जाती है लेकिन यह कागजी बात हैं। समय पर एंबुलेंस कभी नहीं पहुंचती है। रेनू पत्नी कृष्णदत्त तिवारी निवासी भंभौर सहित कई प्रसूताओं की डिलेवरी के बाद शनिवार को छुट्टी हो गई। घर जाने के लिए वे सुबह आठ बजे से 102 एंबुलेंस का इंतजार करने लगी। दिन में डेढ़ बजे तक वे निराश बैठी रही। तीमारदार संतराम तिवारी ने बताया कि कई बार 102 पर फोन किया लेकिन हर बार आधा घंटे में आने की बात कही जा रही है लेकिन अब तक एंबुलेंस नहीं आई है। सीएमएस डा. राजेश खरे ने कहा कि एंबुलेंस के संचालन का नियंत्रण सीधे लखनऊ से होता है। उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आने पर शीघ्र एंबुलेंस का प्रबंध कर महिलाओं को घर भेजा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.