मंदाकिनी में गिराया सीवरेज प्लांट का लाखों लीटर पानी
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : रामघाट के पास निर्मित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (संप हाउस) कमि
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : रामघाट के पास निर्मित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (संप हाउस) कर्मियों की अनदेखी से लाखों लीटर गंदगी प्रतिदिन मंदाकिनी में सीधे गिर रही है। यह स्थिति एक पखवाड़े से बनी हुई है लेकिन जिम्मेदार चुप हैं। रविवार को आसपास के लोगों के विरोध जताने पर भी कोई असर नहीं पड़ा। बुंदेली सेना ने अब आंदोलन की धमकी दी है।
मंदाकिनी में रामघाट पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान करने पहुंचते हैं। यहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण आसपास के गंदे पानी का शोधन करने के लिए बनाया गया था। प्लांट से एक पाइप सीधे सीढि़यों के बीच से मंदाकिनी में डाला गया है। अक्सर प्लांट कर्मचारी बिजली खर्च बचाने को प्लांट बंद कर पानी मंदाकिनी में गिराते हैं। रविवार को घाट पर स्नान के दौरान कुछ लोगों ने पानी गिरता देख जानकारी बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत ¨सह को दी। अजीत ¨सह की अगुवाई में करीब एक दर्जन सदस्य मौके पर पहुंचे। वहां कर्मचारियों से नाराजगी जताई लेकिन पानी गिरना बंद नहीं हुआ। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि एक पखवाड़े से लगातार पानी मंदाकिनी में गिर रहा है। बुंदेली सेना जिलाध्यक्ष ने बुधवार तक स्थिति ठीक नहीं होने पर आंदोलन की धमकी दी है। इनका कहना है
मंदाकिनी में सीधे गंदा पानी डालने की जांच कराई जाएगी। दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। नदी की सुचिता को लेकर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे।
-विशाख जी., जिलाधिकारी चित्रकूट।